ePaper

माह के अंत तक आयेगी स्वच्छ सर्वे की टीम

Updated at : 16 Dec 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
माह के अंत तक आयेगी स्वच्छ सर्वे की टीम

स्वच्छ सर्वे की केंद्रीय टीम पटना नगर निगम का सर्वे करने माह के अंत तक आयेगी. पटना नगर निगम ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

स्वच्छ सर्वे की केंद्रीय टीम पटना नगर निगम का सर्वे करने माह के अंत तक आयेगी. पटना नगर निगम ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इस बार टीम गार्बेज फ्री सिटी कैटेगरी की दृष्टि से निरीक्षण करने आयेगी. लिहाजा पटना नगर निगम ने ऐसे सभी जगहों की सफाई पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है, जहां गंदगी पसरी रहने की आशंका होती है. इसके अंतर्गत हटा दिये गये गार्बेज प्वाइंट पर फिर से कचरा नहीं फेंका जा रहा, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसमें सड़कों के किनारे के खाली स्थल और मोहल्ले के भीतर के खाली प्लॉट शामिल हैं, जहां आसपास के कई लोग आदतन कचरा फेंक देते हैं. मछली बाजार और मांस बेचने वाले दुकानदारों के आसपास भी सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. साथ ही कचरा गाड़ियों के भी निर्धारित शेडयूल के अनुसार नियमित परिचालन पर जोर दिया जा रहा है, क्याेंकि देरी से ही लोग आसपास कचरा फेंकना शुरू करते हैं. व्यावसायिक क्षेत्राें से कचरा उठाव पर अधिक जोर दिया जा रहा है और अधिक कचरा जेनरेट करने वाले मार्केट से दिन में दो बार भी कचरा उठाव किया जा रहा है. दूसरी बार आयेगी केंद्रीय टीम, निगम की तैयारी शुरू

स्वच्छ सर्वे के अंतर्गत इस माह के अंत तक दूसरी बार केंद्रीय टीम पटना नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण करने आयेगी. इससे पहले अक्तूबर में टीम आयी थी और उसने अधिक संख्या में कचरा उत्पादित करने वाले यूनिटों (बल्क वेस्ट जेनरेटर) का निरीक्षण किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन