नीट यूजी में आवेदन की अंतिम तिथि सात मार्च तक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मार्च है. आवेदन सात मार्च रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं.

विज्ञापन

पटना. नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मार्च है. आवेदन सात मार्च रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद सुधार विंडो खुलेगा. आवेदन में त्रुटि सुधार नौ से 11 मार्च तक कर सकते हैं. सिटी स्लिप 26 अप्रैल को जारी किया जायेगा. एडमिट कार्ड एक मई को जारी किया जायेगा. नीट यूजी का आयोजन चार मई को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जायेगी. परीक्षा तीन घंटे की होगी, जो दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चलेगी. रिजल्ट 14 जून को जारी किया जायेगा. अब तक 19 लाख से अधिक आवेदन नीट यूजी के लिए हुए हैं. इनमें से बिहार से करीब 1.23 लाख आवेदन हुए हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन