बिहार की अर्थव्यवस्था में 14.47 फीसदी की दर से हो रही है वृद्धि

बिहार विधानमंडल में शुक्रवार को राज्य का आर्थिक सर्वे उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे.
पिछले कुछ वर्षों से राज्य की विकास दर लगातार दो अंकों में बनी हुई है
कैलाशपति मिश्र, पटना
बिहार विधानमंडल में शुक्रवार को राज्य का आर्थिक सर्वे उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे. इसमें राज्य की आर्थिक विकास की गति के बारे में जानकारी दी जायेगी.पिछले कुछ वर्षों से राज्य की विकास दर लगातार दो अंकों में बनी हुई है. उम्मीद है कि इस वर्ष है राज्य की विकास दर दो अंकों में ही होगी.वर्ष 2023-24 में वर्तमान मूल्य पर राज्य की विकास दर 14.47% रहने की उम्मीद है.विकास दर के मामले में बिहार का देश में चौथा स्थान है. वर्तमान मूल्य पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 7.46 लाख करोड़ से बढ़कर 8.54 लाख करोड़ होने की उम्मीद है.
राज्य की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होने का सीधा असर प्रति आय पर भी पड़ना लाजमी है. निश्चित रूप से प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है.वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार वर्ष 2023-24 में वर्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 66828 रुपये हो सकती है, जबकि वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 59637 रुपये थी.यानी कि वर्तमान मूल्य पर पिछले एक साल की तुलना में प्रति व्यक्ति आय में 7191 रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. प्रति व्यक्ति आय में 12.05% की वृद्धि होने की उम्मीद है.
वर्ष प्रति व्यक्ति आय रुपये
2019-20 48263
2020-21 46367
2021-22 52379
2022-23 59637
2023-24 66828
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




