PM मोदी के पटना आगमन से ठीक पहले भाजपा खेमे से बड़ा अपडेट, तारकिशोर प्रसाद समेत कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को बिहार आने वाले हैं. इससे पहले भाजपा खेमे से बड़ा अपडेट आया है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को बिहार दौरे पर रहेंगे. पीएम आज पटना में विधानसभा भवन के शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे. इस दौरान विधानसभा परिसर में ही बने सभा स्थल से प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे. लेकिन इससे ठीक पहले भाजपा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है. पीएम के कार्यक्रम में मंच पर बैठने वालों में शामिल बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उपमुख्यमंत्री अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को पटना आने वाले हैं. पीएम मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर पटना पहुंचेंगे. पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री यहां आधे घंटे रूकेंगे. जिसके बाद विधानसभा के लिए रवाना होंगे.

पीएम के कार्यक्रम के लिए बने मंच पर बैठने वाले कई चेहरों को कोरोना के कारण मायूसी हाथ लगी है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ कई मंत्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तारकिशोर प्रसाद की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गयी. जिसके बाद वो अब पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के अलावा संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री लेशी सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हैं. संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी की भी दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन