ePaper

पटना में आज से 20 दिन तक चलेगी स्वच्छता परिक्रमा, कचरा वाहन के साथ पैदल चलकर निगम की टीम देगी स्वच्छता संदेश

Updated at : 30 Jan 2023 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में आज से 20 दिन तक चलेगी स्वच्छता परिक्रमा, कचरा वाहन के साथ पैदल चलकर निगम की टीम देगी स्वच्छता संदेश

नगर निगम के 75 वार्डों को 19 जोन में बांटकर इस अभियान को पूरे शहर में चलाया जाएगा. एक वार्ड में पांच सेक्टर हैं. प्रत्येक दिन 19 सेक्टर में स्वच्छता परिक्रमा होगी. स्वच्छता परिक्रमा के दौरान कचरा वाहन के साथ घर-घर टीम पैदल जाएगी.

विज्ञापन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को पटना नगर निगम द्वारा शहर वासियों के बीच स्वच्छता परिक्रमा की शुरूआत होगी. सुबह 19 जोन से यह शुरूआत होगी. तय कार्यक्रम के अनुसार हर दिन हर जाेन के एक-एक वार्ड के एक सेक्टर से निकलने वाली डोर टू डोर गाड़ी की टाइमिंग के साथ रुट वार्ड इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर, आइइसी टीम, पार्षद और जोनल निगम के अधिकारी निर्धारित करेंगें. सभी जोन के लिए अलग अलग टीम का गठन किया गया है. तय तिथि को अलग अलग वार्डों में टीम घूमेंगी.

पूरे शहर में चलेगा अभियान 

नगर निगम के 75 वार्डों को 19 जोन में बांटकर इस अभियान को पूरे शहर में चलाया जाएगा. एक वार्ड में पांच सेक्टर हैं. प्रत्येक दिन 19 सेक्टर में स्वच्छता परिक्रमा होगी. स्वच्छता परिक्रमा के दौरान कचरा वाहन के साथ घर-घर टीम पैदल जाएगी. यह कचरा का उठाव के साथ गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित भी करेगी. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इस अभियान के दौरान कोई घर न छूटे.

ढोल नगाड़े के साथ निकलेगी टीम

ढोल नगाड़े के साथ टीम निकलेगी और आमजनों तक नगर निगम के जन जागरूकता अभियान को लोगों तक पहुंचाएगी. इस दौरान लोगों की शिकायतों को दूर किया जाएगा. पटना नगर निगम द्वारा मुक्त हुए कचरा पॉइंट पर आमजनों से भी स्थल स्वच्छ बनाये रखने के लिए स्वच्छाग्रह किया जाएगा. बता दें कि पटना नगर निगम द्वारा लगभग 700 से अधिक कचरा प्वाइंट को समाप्त कर उसका सौंदर्यीकरण किया गया है

लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील 

पटना नगर निगम द्वारा लोगों से भी अपील की गयी है कि वह शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें एवं कचरा समय से गाड़ी वाले को दें. इसके साथ ही किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए 155304 पर संपर्क करने को कहा गया है. तय समय में उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा.

गंगा घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पटना नगर निगम द्वारा गंगा घाट पर लोक गायिका एवं पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. गीत संगीत के माध्यम से आम जनों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने की अपील की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन