Train Status: रामपुर हाट गया पेसेंजर 21 मिनट लेट, सुल्तानगंज से अगले छह घंटे में गुजरेंगी 19 ट्रेंने

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Sultanganj Train Status: बिहार के सुल्तानगंज स्टेशन पर सावन के चौथे शुक्रवार को कांवरियों की भीड़ देखी गयी. कांवरियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यहां से गुजरनेवाली हर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कर रखा है.

विज्ञापन

Sultanganj Train Status: पटना. बिहार के सुल्तानगंज स्टेशन पर सावन के चौथे शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवरिये पहुंचे. शुक्रवार को कांवरियों के लिए ट्रेनों में सीटें उपलब्ध रहीं. इस शुक्रवार को कांवरियों की भीड़ पिछली बार से कम देखी जा रही है. यहां आनेवाली अधिकतर ट्रेनों में शुक्रवार को भीड़ नहीं दिखी. सभी ट्रेनों में बैठने की जगह थी और आम दिनों की तरह ही यात्री दिखे. वैसे सुल्तानगंज से गुजरनेवाली किसी भी ट्रेन में आरक्षित सीटें खाली नहीं हैं. सामान्य डिब्बे में भी लोगों के बैठने की जगह कुछ ही ट्रेनों में मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-टू होगा री-अरेंज्ड, बढ़ेगा वेंटिग एरिया, देखें नया लुक

छह घंटें में कितनी ट्रेनों की होगी आवाजाही

शुक्रवार को दोपहर बाद सुल्तानगंज पहुंचनेवाली ट्रेनों की स्थिति पर अगर गौर करें तो यहां से गुजरनेवाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं, रामपुर हाट गया पेसेंजर अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. सुल्तानगंज स्टेशन से शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे से अगले छह घंटे में कुल 19 ट्रेनों की आवाजाही होगी. इनमें रामपुर हाट गया पेसेंजर अपने निर्धारत समय से करीब 21 मिनट की देरी से चल रही है. इसके अलावा दिल्ली मालदा, ब्रह्मपुत्र और इंटरसिटी जैसी तमाम ट्रेनें अन्य दिनों की तरह ही अपने निर्धारत समय से चल रही हैं.

सुल्तानगंज में कितना है ट्रेनों का न्यूनतम ठहराव

सावन के दौरान यहां से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों का सुल्तानगंज में न्यूनतम दो मिनट का ठहराव दिया गया है. सुल्तानगंज से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में कांवरियों की उपस्थिति देखी जा रही है. कुछ ट्रेनों में चेकिंग के दौरान बिना टिकट सफर करते कांवरियों को पकड़ा भी गया है. मौसम में आये बदलाव को लेकर इस सप्ताह यहां कांवरियों के आने की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा था. कांवरियों को लेकर रेलवे में कई प्रकार की यात्री सुविधाएं यहां दे रखी है. राज्य और जिला प्रशासन की ओर से भी यहां बेहतर इंतेजाम किये गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन