ePaper

Train Status: मालदा उधना एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें लेट, अगले छह घंटे में सुल्तानगंज से गुजरेंगी 18 ट्रेंने

Updated at : 16 Aug 2024 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Train Status: मालदा उधना एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें लेट, अगले छह घंटे में सुल्तानगंज से गुजरेंगी 18 ट्रेंने

Sultanganj Train Status: सावन के चौथे गुरुवार को बिहार के सुल्तानगंज स्टेशन पर कांवरियों की खासी भीड़ देखी जा रही है. सावन माह में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यहां सभी ट्रेन का ठहराव दिया है.

विज्ञापन

Sultanganj Train Status: पटना. सावन माह के चौथे गुरुवार को बड़ी संख्या में कांवरिये सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे. गुरुवार को कांवरियों के लिए कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध रहीं. इस गुरुवार को कांवरियों की भीड़ पिछली बार से कम देखी जा रही है. यहां आनेवाली अधिकतर ट्रेनों में गुरुवार को कम भीड़ देखी गयी. ट्रेनों में बैठने की जगह थी. सामान्य डिब्बे में जरुरत किसी तरह लोग खड़े होकर सफर करते दिख रहे हैं. सुल्तानगंज से गुजरनेवाली किसी भी ट्रेन में आरक्षित सीटें खाली नहीं हैं. वैसे आरक्षित डिब्बे में भी लोगों के बैठने की जगह कुछ ही ट्रेनों में मिल रही है.

सुल्तानगंज से गुजरेंगी 18 ट्रेनें

गुरुवार को दोपहर बाद सुल्तानगंज पहुंचनेवाली ट्रेनों की स्थिति पर अगर गौर करें तो यहां से गुजरनेवाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं, उधना मालदा एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. सुल्तानगंज स्टेशन से गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे से अगले छह घंटे में कुल 18 ट्रेनों की आवाजाही होगी. इनमें उधना मालदा एक्सप्रेस अपने निर्धारत समय से करीब 22 घंटे 20 मिनट की देरी से चल रही है. वहीं गया पेसेंजर भी अपने निर्धारत समय से करीब 15 मिनट की देरी से चल रही है. भागलपुर समर स्पेशल भी अपने निर्धारित समय से 12 घंटे 33 मिनट लेट चल रही है. इसके अलावा रक्सौल देवघर अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे 26 मिनट की देरी से चल रही है. हालांकि दिल्ली मालदा, ब्रह्मपुत्र और इंटरसिटी जैसी तमाम ट्रेनें अन्य दिनों की तरह ही अपने निर्धारत समय से चल रही हैं.

Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट

ट्रेनों में चल रहा चेकिंग अभियान

सुल्तानगंज से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में बिना टिकट सफर करते कांवरियों को कुछ ट्रेनों में चेकिंग के दौरान पकड़ा भी गया है. सावन के दौरान यहां से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों का सुल्तानगंज में न्यूनतम दो मिनट का ठहराव दिया गया है. मौसम में आये बदलाव को लेकर इस सप्ताह यहां कांवरियों के आने की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. कांवरियों को लेकर रेलवे में कई प्रकार की यात्री सुविधाएं यहां दे रखी है. राज्य और जिला प्रशासन की ओर से भी यहां बेहतर इंतेजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन