कैंपस : गंगा देवी महिला कॉलेज : फूड फेस्ट में स्तुति व सावक्षी रहीं प्रथम

Updated:
विज्ञापन

गंगा देवी महिला कॉलेज में सोमवार को पोषण माह के तहत फेस्ट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में सोमवार को पोषण माह के तहत फेस्ट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं की ओर से फूड स्टॉल लगाये गये. यह आयोजन कॉलेज के गृहविज्ञान विभाग, एनएसएस और घास-पात स्टार्टअप कंपनी के संयुक्त सहयोग में किया गया. इस फेस्ट को लगाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन के प्रति लगाव को उत्पन्न करना था. निर्णायक मंडल में डॉ अनिता सिन्हा, डॉ पूनम सिन्हा. डॉ आभा अखौरी और डॉ प्रमांशी जयदेव की भूमिका रही. इसमें पहले स्थान पर स्तुति व सावक्षी, दूसरे स्थान पर अनुष्का व आरती, तीसरा स्थान पर श्रुति वर्मा व रीतिका शिप्रा रहीं. कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ विद्या, डॉ दीक्षा सिंह की ओर से किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन