कैंपस : संत कैरेंस में अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को मिलीं जिम्मेदारियां

Updated:
विज्ञापन

संत कैरेंस हाइस्कूल की ओर से मंगलवार को नये सत्र में विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अलग क्लास के विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गयीं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

संत कैरेंस हाइस्कूल की ओर से मंगलवार को नये सत्र में विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अलग क्लास के विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गयीं. इसके साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलायी गयी. स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षा 12वीं के छात्र आर्यन सिंह को हेड ब्वॉय और रुचिका झा को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद के अन्य सदस्यों को भी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने की शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डीपी गॉल्सटन, प्रधानाचार्य सीमा सिंह व उप प्राचार्य संजय जोसेफ ने सभी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए स्कूल के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया.

B

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन