पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स के खाली सीटों पर होगा स्पॉट एडमिशन, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

Updated at : 22 Jan 2023 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स के खाली सीटों पर होगा स्पॉट एडमिशन, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स के खाली सीटों वाले कॉलेजों के लिए स्पॉट एडमिशन के लिए 23 व 24 जनवरी को ऑफर लेटर डाउनलोड कर संबंधित कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करायेंगे.

विज्ञापन

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने सत्र 2022-2025 सत्र में ग्रेजुएशन वोकेशनल कोर्स के खाली सीटों पर एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को अवसर दिया है. स्टूडेंट्स की मांग को देखते हुए कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद छात्र कल्याण संकाय डीन प्रो एके नाग ने अधिसूचना जारी कर दी. इसके तहत खाली सीटों वाले कॉलेजों के लिए स्पॉट एडमिशन के लिए 23 व 24 जनवरी को ऑफर लेटर डाउनलोड कर संबंधित कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करायेंगे.

यूजर आइडी व पासवर्ड से सुधार सकते हैं ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटि

इस दौरान किसी भी स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि भी रह गयी हो तो वह भी अपना यूजर आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर सुधार कर सकते है. स्पॉट राउंड के तहत एडमिशन वाले स्टूडेंट्स के कॉलेज सुनिश्चित करेगा कि इन स्टूडेंट्स का सिलेबस को अतिरिक्त कक्षा से सिलेबस को अद्यतन करायेंगे. फाइनल परीक्षा कार्यक्रम की पूर्व निर्धारित तिथि में किसी प्रकार की परिवर्तन नहीं होगी.

स्पॉट राउंड के लिए डाउनलोड करना होगा आवेदन

छात्र कल्याण डीन प्रो अरविंद कुमार नाग ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड में एडमिशन के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिंग आइडी, यूजर पासवर्ड का उपयोग कर ब्लैक ऑफर लेटर के साथ अपना आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड करना होगा. इसके बाद दोनों प्रपत्र को अभ्यर्थी खाली सीटों वाले कॉलेजों में जमा करायेंगे.

Also Read: पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र की हस्तांतरित जमीन सबसे महंगी, मगध जोन में औरंगाबाद सबसे महंगा

एक से अधिक कॉलेजों के लिए उपयोग कर सकते हैं ऑफर लेटर

कॉलेज की ओर से ब्लैक ऑफर लेकर के पहले भाग को अपने पास रखेंगे, दूसरे भाग अभ्यर्थी को प्राप्ति रसीद के रूप में देंगे. अभ्यर्थी इस ऑफर लेटर का उपयोग कर एक से अधिक कॉलेजों के लिए भी कर सकते है. ऑफर लेटर के दोनों भागों में एक गोपनीय नंबर होगा. इसी के आधार पर कॉलेज अभ्यर्थी के एडमिशन का वैलिडेशन करेंगे. कॉलेजों की ओर से 24 जनवरी तक अनिवार्य रूप से वैलिडेशन करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन