बिहार के सरकारी भवनों में 30 नवंबर तक करना होगा यह काम, नहीं तो कटेगी बिजली, CMD का आदेश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Nov 2024 9:17 AM
Smart Meter: पटना ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने राज्य के सभी सरकारी भवनों में 30 नवंबर तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टॉलेशन अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया है.
Smart Meter: पटना ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने राज्य के सभी सरकारी भवनों में 30 नवंबर तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टॉलेशन अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया है. पहले इसके लिए 30 अक्टूबर तक की समय सीमा निर्धारित की गयी थी, जिसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. सोमवार को राज्य में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएमडी ने कहा कि सूबे में अब तक 54 लाख (साउथ बिहार में 22 लाख, नॉर्थ बिहार में 32 लाख) से अधिक प्रीपेड स्मार्ट मीटर का इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया गया है.
उपभोक्ताओं की संतुष्टि पहली प्राथमिकता
उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है. स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं के मन में किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है. मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं को इसके लाभ और तकनीकी पहलुओं के बारे में जागरूक करना चाहिए. सभी स्मार्ट मीटर में पुश बटन अनिवार्य सीएमडी ने मीटरिंग एजेंसियों को सभी स्मार्ट मीटरों में पुश बटन लगाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Also Read: बिहार के इस शहर में मांस-मछली की विक्री पर रोक, छठ महापर्व पर नगर निगम ने लिया फैसला
पुश बटन से मिलती है यह मदद
रिचार्ज करने के बावजूद बिजली कनेक्शन रिस्टोर नहीं होने पर इस पुश बटन को दबाने से कनेक्शन तत्काल बहाल करने में मदद मिलती है. मीटिंग में एनसीसी एवं हाइ प्रिंट नामक दो मीटरिंग एजेंसियों को समय पर कार्य पूरा न करने के कारण सख्त चेतावनी दी गयी. उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को अपने अनुबंध के अनुसार डीटी मीटर, फीडर मीटर एवं सभी सरकारी भवनों में स्मार्ट मीटर लगाना सुनिश्चित करना होगा.
हर सेक्शन में दो कर्मी शिकायत सुनने को रहेंगे मौजूद
सीएमडी पंकज पाल ने निर्देश दिया कि आइइसी (इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन) एक्टिविटी के तहत पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये. साथ ही उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए हर सेक्शन में दो कर्मियों के नाम और संपर्क नंबर साझा किए जाएं. उपभोक्ताओं की सहायता के लिए कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत सरकार भवन और पोस्ट ऑफिस में एजेंसियों के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. बैठक में साउथ बिहार के एमडी महेंद्र कुमार, नॉर्थ बिहार के एमडी डॉ निलेश देवरे सहित दोनों डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी एवं मीटरिंग एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










