बिहार के इस शहर में मांस-मछली की विक्री पर रोक, छठ महापर्व पर नगर निगम ने लिया फैसला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Nov 2024 2:43 PM

विज्ञापन

Bihar News: लोक आस्था का महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए छपरा में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इसका आदेश नगर आयुक्त ने जारी किया है. नगर निगम क्षेत्र के अब किसी भी भाग में खुले में मांस-मछली की बिक्री नहीं होगी.

विज्ञापन

Bihar News: लोक आस्था का महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए छपरा में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इसका आदेश नगर आयुक्त ने जारी किया है. अपने पत्र में नगर आयुक्त ने कहा है कि धार्मिक स्थलों के पास या खुले में जहां भी मांस और मछली की बिक्री हो रही है तत्क्षण उसे जब्त किया जाये और कार्रवाई की जाये. हर हाल में खुले में मांस और मछली नहीं बेचना है. विशेषकर धार्मिक स्थलों के आसपास तो इसकी बिक्री एकदम नहीं होगी.

नगर निगम क्षेत्र के अब किसी भी भाग में खुले में मांस-मछली की बिक्री नहीं होगी. इस पर अमल करने के लिये शनिवार को नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर दिया. इसके लिए सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर के पूर्वी और शहर के पश्चिमी भाग के लिये दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. इन दोनों टीमों को कई आदेश दिए गये है. जिसका अनुपालन करना होगा और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में हर संभव प्रयास करना होगा.

महापौर के आदेश से नगर आयुक्त ने मीट-मछली की दुकानों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है. अब निगम की जेसीबी शहर की उन चौक-चौराहों और सड़कों पर चलेगी जहां खुले में मांस-मछली बेचे जा रहे है.

इन अधिकारियों की टीम बनाई गई

नगर आयुक्त ने नगर निगम के 45 वार्ड को दो भागों में बाटते हुये दो सहायक लोक सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है. वार्ड नंबर 1 से 22 तक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सुमित कुमार के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक चंद्र मोहन यादव, अखिलेश राय और संजय राम कार्रवाई करेंगे. जबकि वार्ड संख्या 23 से 45 तक में लोक स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक असगर अली, राजनाथ राय और सुमित कुमार कार्रवाई करेंगे.

Also Read: शारदा सिन्हा के नए छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ का वीडियो जारी, बेटे अंशुमन ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी

बिक्री स्थलों को चिह्नित कर सूची की जा रही तैयार

खुले में मांस मछली बेचने पर रोक लगाने के लिए जांच क्रम में उन स्थलों को भी चिह्नित किया गया है जहां दुकान लगायी जाती है. उन स्थलों पर दुकान नहीं लगाने का नगर निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. शहर में खुले में बेचे जा रहे मांस व मछली दुकानदारों को पहले हिदायत दी जायेगी इसके बाद भी वह नहीं माने तो उनका सामान जब्त कर लिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जायेगा.

दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुये बताया गया है कि जहां-तहां खुले में मास की बिक्री हो रही है. उन्हें एक ओर या उचित स्थान पर ही बिक्री करें एवं काटी हुयी मीट को शीशे में रखें और सभी दुकानदारों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है.

इन आदेशों का करना होगा सख्ती से पालन

  • खुलेआम नहीं काटे जायेंगे जानवर या मुर्गा. किसी भी व्यक्ति के सामने किसी भी हाल में नहीं काटे जायेंगे.
  • हर हाल में खुले में नहीं होगी मांस-मछली की बिक्री, लापरवाही पर कार्रवाई तय.
  • मांस-मछली के अपशिष्ट को सुरक्षित जगह डिस्पोज करने की जिम्मेदारी दुकानदार की होगी.
  • बिक्री स्थल की सफाई दुकान खुलने और बंद होने दोनों समय दुकानदार को करनी होगी.
  • धार्मिक स्थलों के पास इनके दुकान नहीं रहेंगे. इसके लिए पहले समझाया जायेगा फिर कार्रवाई होगी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन