छोटे-छोटे बच्चे दे रहे हैं बड़े-बड़े संदेश

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 5:57 AM

विज्ञापन

पटना : कोरोना वायरस जैसी गंभीर समस्या को देखते हुए हर कोई सतर्क है. लॉकडाउन का पालन कई लोग कर रहे हैं, लेकिन संकट की इस घड़ी में छोटे-छोटे बच्चे आम जनता को बड़े-बड़े संदेश देने पीछे नहीं हट रहे. कोरोना को भगाना है तो घर में रहना है, हर घंटे अपने हाथों को साबुन […]

विज्ञापन

पटना : कोरोना वायरस जैसी गंभीर समस्या को देखते हुए हर कोई सतर्क है. लॉकडाउन का पालन कई लोग कर रहे हैं, लेकिन संकट की इस घड़ी में छोटे-छोटे बच्चे आम जनता को बड़े-बड़े संदेश देने पीछे नहीं हट रहे. कोरोना को भगाना है तो घर में रहना है, हर घंटे अपने हाथों को साबुन से धोना है, देश हित के लिए राहत कोष में पैसे जमा करना है. गरीबों की मदद भी करनी है. ऐसे कई तरह के संदेश छोटे-छोटे मासूम मनमोहक अंदाज में कर रहे हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया टूल्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए बच्चे अपील कर रहे हैं, कि कोरोना की जंग कैसे लड़ें. माननीय और समृद्धि मिलकर दे रहे हैं संदेश इस संकट की घड़ी में सरकार की मदद कैसे करें? यह संदेश महेंद्रु की रहने वाली मान्या और समृद्धि दोनों बहने मिलकर दे रही हैं. उनकी मां शिल्पी बताती हैं कि मेरी दोनों बेटी उम्र में छोटी हैं, लेकिन आज की परिस्थिति को वह अच्छी तरह से समझती हैं. मैंने उनका कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, ताकि लोग कुछ समझ सकें. समीक्षा गानों के माध्यम से कर रही अपीलआज की जो स्थिति है, उससे भले ही डर लगे. फिर भी लोग धैर्य के साथ इससे मुकाबला कर रहे हैं. ऐसे में सावधानी बरतना सबसे जरूरी है.

इसलिए मीठापुर की छोटी सी बच्ची समीक्षा रोज गाने गाकर लोगों से अपील कर रही हैं कि लोग अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें. मास्क लगाकर लोगों को कर रहे जागरुकगर्दनीबाग के रहने वाले आरव की उम्र तो काफी कम है लेकिन वह घर के सभी लोगों को मास्क इस्तेमाल करने के लिए बार-बार कहता है. वह अपने दादा-दादी, मम्मी-पापा को भी मास्क लगाने की अपील करता है.

इतना ही नहीं वह फेसबुक के जरिए आम लोगों को भी कोरोना से लड़ने के बारे में बताता है.कविता बनाकर वीडियो कर रहे शेयर कोरोना वायरस क्या है? इससे कैसे बचना है? लॉकडाउन के दौरान क्या करना चाहिए? क्या नहीं करना चाहिए? ऐसी बातों को लेकर पुनाइचाक के अर्णव कविता बनाकर लोगो को जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने मनमोहक अंदाज में फेसबुक, व्हाट्स एप व इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया. इतना ही नहीं वह दूरदर्शन के ऐड को देखकर प्रधानमंत्री राहत कोष के फंड में भी पैसे देने की अपील करता है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन