कैंपस : प्रखंड उद्यान पदाधिकारी व सिमुलतला आवासीय विद्यालय नियुक्ति परीक्षा की ओएमआर और रिस्पांस शीट जारी
अभ्यर्थी डैशबोर्ड पर लॉगइन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें किसी तरह की त्रुटि रहने पर 20 अक्तूबर तक आपत्ति कर सकते हैं.
पटना. प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, उपप्राचार्य व समकक्ष और सिमुलतला आवासीय विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्राचार्य व उपप्राचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए आठ से 16 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट और रिस्पांस शीट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. अभ्यर्थी डैशबोर्ड पर लॉगइन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें किसी तरह की त्रुटि रहने पर 20 अक्तूबर तक examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति कर सकते हैं. उक्त निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा. 16 अक्तूबर तक डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग की वेबसाइट पर ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं रहेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए