ePaper

बिहार में प्रेमिका के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली, युवती की हालत गंभीर, प्रेमी की मौत

Updated at : 25 Aug 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar News: बिहार के सासाराम में एक सनकी ने अपनी प्रेमिका को पहले गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर शूट कर लिया. युवक की मौत हो गयी. युवती अस्पताल में भर्ती है.

विज्ञापन

बिहार के सासाराम में एक सनकी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. युवक की मौत हो गयी जबकि युवती बाल-बाल बच गयी. हालांकि गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइको स्थित अर्नव रेस्टोरेंट में यह घटना हुई है.

युवती को हायर सेंटर रेफर किया

घटना में घायल युवती को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर ट्रॉमा सेंटर में पहुंची घायल लड़की की मां ने बताया कि बौलिया मोहल्ले का रहने वाला युवक उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था.

ALSO READ:

शादी करने का दबाव बना रहा था युवक

लड़की की मां ने बताया कि लड़का लगातार शादी का दबाव बना रहा था. परिवार ने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. इस पर युवक अक्सर धमकी देता था कि अगर यह मेरी नहीं होगी, तो किसी की भी नहीं होने दूंगा. नाराज होकर आज उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने जांच शुरू की

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुटी. पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मियों और परिजनों से पूछताछ की है. हालांकि, मामले को लेकर पुलिस का आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन