सम्राट ने राजद पर बोला हमला,कहा-90 का दौर याद करें

Updated:
विज्ञापन
सम्राट ने राजद पर बोला हमला,कहा-90 का दौर याद करें

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के सहारे राजद पर हमला बोला है. एक्स हैंडल पर श्री चौधरी ने लिखा, वो लालू प्रसाद की सरकार वाला 90 का दौर था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के सहारे राजद पर हमला बोला है. एक्स हैंडल पर श्री चौधरी ने लिखा, वो लालू प्रसाद की सरकार वाला 90 का दौर था.जून-जुलाई की प्रचंड गर्मी थी. पूरा बिहार ही बिजली के संकट से जूझ रहा था. हालात इतने खराब हो चुके थे कि बिहार विधानसभा का परिसर ही जेनेरेटर भरोसे था. जब विधानमंडल परिसर की ये दुर्गति थी, तो बाक़ी बिहार का क्या हाल होगा, आप खुद समझ लीजिए. गांव में खंभे नहीं. खंभे हैं, तो तार नहीं. तार थे तो बिजली नहीं. बिजली गलती से पहुंची भी तो कभी आती नहीं. बहुत ही खराब हाल था. खैर 2005 में बिहार ने उस अंधकार युग को नकारते हुए नयी सरकार बनायी. आज बिहार में घरों में बिजली है. बिजली कटौती की समस्या न के बराबर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन