दानापुर में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार ग्रिल दुकान में चोरी, दो लाख का सामान ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चौरी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दानापुर में चोरों ने फिर ग्रिल दुकान को निशाना बनाया है. 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुई इस चोरी में चोर करीब दो लाख रुपये का सामान ले गए. अच्छी बात यह है कि एक चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विज्ञापन

दानापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार ग्रिल दुकान को निशाना बनाया है. त्रिभुवन स्कूल स्वराज नगर फेज-1 स्थित ग्रिल दुकान का ताला तोड़कर और पीछे से करकट काटकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हुई है. इस संबंध में पठान टोली बेलतल निवासी दुकानदार मुन्ना कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दी है.

विज्ञापन

ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर

मुन्ना कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि त्रिभुवन स्कूल स्वराज नगर फेज-1 में आरभी इंटरप्राइजेज वर्कशॉप नाम से ग्रिल की दुकान है. 10 सितंबर की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला. जांच करने पर पता चला कि 9 सितंबर की देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे.

मशीन समेत कई सामान ले गये

दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से एक बड़ी कटर मशीन, तीन पीस छोटा ग्राइंडर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन, टाई कोइल तार और 25 मीटर होल्डर तार चोरी कर ले गये. उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को दुकान में उपयोग होने वाले उपकरण खरीदकर लाये थे और उसी रात चोरों ने दुकान के पीछे से करकट काटकर सामान चोरी कर लिया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

दुकानदार ने चोरी गये सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक चोर की तस्वीर सामने आयी है. फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

बिक्रम में प्रखंड-अंचल कार्यालय से गायब मिले कर्मी, एक दिन का कटेगा बेतन; मनमाने ढंग से कार्यालय आने का भी लगा आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन