Ritlal Yadav: बेऊर जेल से भागलपुर भेजे गए RJD विधायक रीतलाल यादव, ट्रांसफर की ये है बड़ी वजह...

Published by :Preeti Dayal
Published at :01 May 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Ritlal Yadav: बेऊर जेल से भागलपुर भेजे गए RJD विधायक रीतलाल यादव, ट्रांसफर की ये है बड़ी वजह...

Ritlal Yadav: RJD विधायक रीतलाल यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ गई है. रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया है, जिसके बाद हलचल तेज हो गई है. याद दिला दें कि, रंगदारी मामले में उन पर आरोप लगाया गया था. जिसके बाद रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इस बीच भागलपुर जेल में उनकी ट्रांसफर को लेकर खबर आ गई है.

विज्ञापन

Ritlal Yadav: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां RJD विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया है. इस एक्शन से सियासी खेमे में भी हलचल तेज हो गई है. बता दें कि, रीतलाल यादव पर एक बिल्डर की ओर से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था. जिसके बाद रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. तो वहीं, अब खबर है कि, उन्हें बेऊर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. 

इस वजह से भागलपुर भेजे गए रीतलाल

ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि, आखिकार रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल ट्रांसफर क्यों किया गया ? इस सवाल को लेकर यह कहा जा रहा है कि, जेल प्रशासन की ओर से यह बड़ा कदम सुरक्षा कारणों और जेल के अंदर संभावित आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की रणनीति को लेकर उठाया है. सूत्रों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि, रीतलाल यादव बेऊर जेल में रहते हुए भी बाहर की दुनिया में अपना प्रभाव बनाए रख सकते हैं. ऐसे में संभावित कारणों को देखते हुए यह बड़ा कदम जेल प्रशासन की ओर से उठाया गया है.

दानापुर कोर्ट में किया था सरेंडर

बता दें कि, पिछले दिनों बिल्डर कुमार गौरव की ओर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया गया था. इस मामले को लेकर खगौल थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था. जिसके बाद दानापुर स्थित रीतलाल यादव के आवास पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान करीब 10 लाख रुपये नगद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक के साथ 4 पेन ड्राइव भी बरामद किए गए थे. वहीं, इस मामले के बाद 17 अप्रैल को रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेजा गया. तो वहीं अब उन्हें भागलपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया.     

Also Read: भागलपुर में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी! 24 घंटे में 26 लोग दबोचे गएhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bhagalpur/bhagalpur-news-26-people-were-arrested-in-bhagalpur-in-last-24-hours

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन