रिटायर्ड IPS अरविंद ठाकुर ने बीजेपी को दिया झटका, इस पार्टी में जाने की अटकलें तेज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Oct 2024 9:26 PM
Retired IPS Arvind Thakur: सेवानिवृत्त आईपीएस अरविंद ठाकुर ने बिहार बीजेपी को झटका दिया है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लिखे पत्र में ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के सह-संयोजक के पद से इस्तीफा दे रहे हैं.
Retired IPS Arvind Thakur: बिहार भाजपा को बड़ा झटका लगा है. रिटायर्ड भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अरविंद ठाकुर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अरविंद ठाकुर बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक पद पर थे. कयास लगाये जा रहे हैं कि वो प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से जुड़ सकते हैं. बिहार बीजेपी चीफ दिलीप जायसवाल को लिखे त्याग पत्र में अरविंद ठाकुर ने लिखा कि वो भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के सह-संयोजक के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. बता दें कि अपने पत्र में उन्होंने पार्टी छोड़ने के किसी कारण का उल्लेख नहीं किया है.
प्रशांत किशोर के साथ जुड़ सकते हैं
गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पटना के वेटनरी ग्राउंड में जन सुराज पार्टी बनाने का ऐलान करेंगे. उन्होंने दावा किया था कि पार्टी ऐलान होने के साथ ही लाखों लोग उनकी पार्टी से जुड़ जायेंगे. लगभग पिछले दो साल से प्रशांत किशोर की खाक छान रहे हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस भी उनके साथ जुड़े हैं. इसी बीच बीजेपी छोड़ने वाले अरविंद ठाकुर की भी जनसुराज से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. राजनितिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पार्टी के गठन के मौके पर वो जनसुराज को ज्वाइन करेंगे.
हमारी लड़ाई एनडीए से
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी लड़ाई विधानसभा चुनाव में राजद से नहीं है.राजद का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में देखा है.हमारी लड़ाई एनडीए के साथ है. प्रशांत किशोर ने कहा कि दो अक्टूबर से हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले 13 करोड़ जनसंख्या वाले बिहार में सिर्फ दो करोड़ लोग 100-100 रुपए जन सुराज पार्टी को दें, जिससे चुनाव लड़ा जा सके. अगर ऐसा होता है तो जन सुराज पार्टी के पास 200 करोड़ रुपए हो जाएगा.
28 जुलाई को किया था चुनाव लड़ने का ऐलान
बिहार की राजधानी पटना में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 28 जुलाई को बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि 2 अक्टूबर को वह अपनी पार्टी बनाएंगे और उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी. पार्टी बनाने से पहले पटना के बापू सभागार में जन सुराज के कार्यकर्ताओं का महा जुटान हुआ था. प्रशांत किशोर ने कहा था कि पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगे.
इसे भी पढ़ें: Patna IMD: भीगते बिहार को फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया- कब खत्म होगा बारिश का दौर
Bihar Flood: उत्तर बिहार और सीमांचल में भयावह हुआ बाढ़, दो और बांध टूटे, 12 जिलों में खतरा बढ़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










