Republic Day 2025: गांधी मैदान पहुंचने के लिए इन रास्तों का करें उपयोग, जाने किस गेट से होगी एंट्री

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jan 2025 1:16 PM

विज्ञापन

patna traffic news

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है. खबर में जानिए किन रास्तों का उपयोग कर आसानी से गांधी मैदान पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है. सुबह 9 बजे राज्यपाल द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा. समारोह में गांधी मैदान के पश्चिमी गेट नं0-01 (एसबीआइ के सामने) राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री प्रवेश करेंगे. इसके अलावा अन्य विशिष्ट अतिथियों इंट्री गांधी मैदान गेट नंबर 10 से होगी और वाहन चालक गेट नंबर 10 के बायें एवं दाहिने पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.

मीडिया के लोगों का प्रवेश रिजर्व बैंक/जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवास के सामने बने गांधी मैदान के गेट नं0-09 से होगा और उसी के पास में वाहन पार्क करेंगे. इसके अलावा महिलाओं की इंट्री गेट नंबर 12 और 13 से करायी जायेगी. विद्यार्थियों को गेट नं0-02/03/04 से अंदर जाने दिया जायेगा. वहीं आम नागरिक गांधी मैदान के गेट नं0-06 एवं 07 से इंट्री करायी जायेगी. वहीं दो पहिया वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान के बाहर उद्योग भवन के सामने सड़क के किनारे पार्किंग में कारायी जायेगी.

डाकबंगला से गांधी मैदान के बीच वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

गणतंत्र दिवस समारोह के समाप्ति तक गांधी मैदान के आसपास के मार्गों में बदलाव किया जायेगा. फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी. न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसके अलावा कोतवाली थाना से पुलिस लाइन तक (बुद्ध मार्ग में) पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम की समाप्ति तक आम यातायात के लिए बंद रहेगा. वहीं भोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग-बुद्धमार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा तक आ सकेंगे.

एक्जीविशन रोड आने वाले वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट

जेपी गंगा पथ (आयुक्त कार्यालय के सामने गोलंबर) से एएन सिन्हा इंस्टीच्युट/गांधी मैदान की ओर आनेवाले फ्लैंक में मात्र पासधारक वाहनों को आने की अनुमति रहेगी. डाकबंगाल चौराहा से जेपी गोलंबर तक केवल कारकेड की अनुमति फेजर रोड (मजहरूल हक पथ) में डाकबंगला चौक से जेपी गोलंबर तक केवल अतिविशिष्ट अतिथियों के कारकेड एवं इनके पारिवारिक के वाहनों तथा रंगीन कार्डधारी अतिविशिष्ट/विशिष्ट अतिथियों के वाहनों का आवागमन रहेगा. इसके अलावा निजी वाहन भट्टाचार्या चौक-पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जा सकेंगे. यदि कोई वाहन एक्जीविशन रोड (बज किशोर पथ) आ जाती है तो उसे स्मार्ट बिग बाजार के सामने कटिंग से पुनः वापस भट्टाचार्या मोड़ की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

Also Read: भारत की सियासत बदल देती है इस मैदान की जनसभा, आजादी से पहले भी यहां जुटती थी लाखों की भीड़

मालवाहक वाहनों के लिए ये रहेगी व्यवस्था

चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर नीचे से उत्तर, गोरिया टाली की तरफ मालवाहक वाहन का परिचालन नहीं होगा. मीठापुर (जीपीओ) गोलम्बर ऊपर /नीचे से मालवाहक वाहन बुद्ध मार्ग में नहीं आएंगे. आर ब्लॉक गोलम्बर ऊपर /नीचे से कोई भी मालवाहक वाहन आयकर गोलंबर तक नहीं आएंगे. बेली रोड में डुमरा चौकी से भट्टाचार्या चौराहा तक किसी भी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा जेपी गंगा पथ (आयुक्त कार्यालय के सामने गोलंबर) से एएन सिन्हा संस्थान / गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक में मात्र पासधारक वाहनों को आने की अनुमति रहेगी.

गांधी मैदान की ओर कोई भी ऑटो नहीं आयेगी

पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो ई-रिक्शा पटना जंक्शन डाकबंगला चौराहा वहां से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड-भट्टाचार्या वहां से बायें एक्जीविशन रोड में बिग बाजार से दक्षिण कटिंग तक आयेंगी एवं वहां से भट्टाचार्या मोड़-सीडीए बिल्डिंग-गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन तक जायेगी. इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर बस सेवा/सिटी राईड सर्विस की बसे गांधी चौराहा-मछुआटोली-दरियापुर तिराहा से नाला रोड-पीरमुहानी-सीडीए-गोलम्बर- गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जायेगी एवं इसी मार्ग से वापस होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन