Bihar Road News: बिहार के किसी भी कोने से 3 घंटे में पहुंच जायेंगे पटना, डिप्टी सीएम ने बताया रोड मैप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Feb 2025 7:04 PM
Bihar Road (सांकेतिक)
Bihar Road News: विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से बिहार सरकार कनेक्टिविटी को बेहतर करने में लगी हुई है. जल्द ही बिहार के लोग प्रदेश के किसी भी कोने से राजधानी पटना तक का सफर बेहद कम समय में तय कर पाएंगे.
Bihar Road News: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राज्य में फिलहाल किसी भी इलाके से पटना पहुंचने में पांच घंटे का समय लग रहा है. अब तीन घंटे में प्रदेश के किसी भी कोने से पटना पहुंचने के लक्ष्य को लेकर कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2027 तक इस लक्ष्य को पाने के लिए काम किया जा रहा है.
बनने वाले एक्सप्रेस-वे की दी जानकरी
विजय सिन्हा ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मार्ग लेखन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इसी तरह रक्सौल-हल्दिया मार्ग की स्वीकृति अगले माह में मिल जाएगी. केंद्रीय बजट भाषण में घोषित बक्सर-भागलपुर वाया लखीसराय एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए विस्तृत योजना प्रतिवेदन भी तैयार किया जा रहा है. शीघ्र ही इसे तैयार भी कर लिया जाएगा.
कितना खर्च आएगा
विजय सिन्हा ने बताया कि फिलहाल बिहार में 662 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रगति पर है. इसके लिए भू-अर्जन का कार्य भी जारी है. इन परियोजनाओं पर लगभग 55,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी. इसके अलावा 607 किलोमीटर की दो परियोजनाओं पर करीब 41,760 करोड़ रुपए व्यय होने की संभावना है. बिहार में एक्सप्रेसवे की कुल चार परियोजनाओं पर काम शुरू हो रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
विकसित बिहार का संकल्प होगा पूरा
पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे के साथ अन्य योजनाओं पर एक लाख करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी, जो राज्य को ‘विकसित बिहार’ बनाने के संकल्प को पूरा कर रहा है. बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए ‘पशुपति बैद्यनाथ कॉरिडोर’ और ‘नारायणी कॉरिडोर’ का प्रस्ताव केंद्र को दिया गया है. जल्द ही इस कॉरिडोर को भी मंजूरी मिल जाएगी. इसके साथ ही कोसी नदी पर दो बड़े पुल का निर्माण होने जा रहा है. बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: Bihar News: इस जाति के लोग कभी कहलाते थे राजा, अब मजदूर भी नहीं रहे, मांग रहे मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










