पटना के पुनपुन में बाढ़ से बच्चों की पढ़ाई पर संकट, 48 स्कूल बंद... 22 आंगनबाड़ी केंद्र हुए शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन

स्कूल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुनपुन नदी के उफान से 48 सरकारी स्कूल बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे हजारों बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है. घुटनों से कमर तक पानी भरे स्कूलों में पठन-पाठन बंद है. आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

विज्ञापन

Punpun Flood: पुनपुन नदी के उफान से प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने लगी है. बाढ़ का पानी घुसने के कारण 48 सरकारी विद्यालयों में फिलहाल पठन-पाठन बंद हो गया है. इनमें प्राथमिक से लेकर मध्य विद्यालय तक शामिल हैं. स्कूल बंद होने से हजारों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

विज्ञापन

कई पंचायतों के स्कूल बाढ़ की चपेट में

बरावां, लखना पूर्वी, लखना उत्तरी-पश्चिमी और लखनपार पंचायत के अलावा पुनपुन नगर पंचायत क्षेत्र के कई विद्यालय बाढ़ की चपेट में हैं. कई स्कूल परिसरों में घुटने से लेकर कमर तक पानी जमा है, जबकि कुछ विद्यालय चारों ओर से पानी से घिर गये हैं.

बाढ़ सामान्य होने तक बंद रहेंगी कक्षाएं

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार, बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन संभव नहीं है. स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई के साथ मध्याह्न भोजन योजना भी प्रभावित हुई है. वहीं, अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है.

22 आंगनबाड़ी केंद्र सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

बाढ़ का असर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पड़ा है. पानी घुसने वाले 22 आंगनबाड़ी केंद्रों को सीडीपीओ की पहल पर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है. इससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है.

स्कूलों के लिए नहीं हो सकी वैकल्पिक व्यवस्था

आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर सेवाएं जारी रखने की व्यवस्था की गयी है, लेकिन बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के लिए फिलहाल ऐसी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी है. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गयी है.

इसे भी पढ़ें: नवादा में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 34 आरोपित गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन