ePaper
Live Updates

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

Updated at : 15 Nov 2022 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

पटना यूनिवर्सिटी (PU Student Union Election) में छात्र संघ चुनाव को लेकर जनसंपर्क तेज हो गया है. सभी प्रमुख संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सेंट्रल पैनल के पदों पर उतारा है. इस बीच चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है. वोटरों को लुभाने के लिए कहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को पार्टी दी जा रही है तो कही जोर से जनसंपर्क अभियान चल रहा है. छात्र संघ चुनाव से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:46 PM. 15 Nov 228:46 PM. 15 Nov

जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू के समर्थित अध्यक्ष पद उम्मीदवार आनंद मोहन की गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जीडीएस छात्रावास के पास उम्मीदवार पर यह जानलेवा हमला किया गया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है.

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

छात्र जदयू समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. प्रचार अभियान की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज से हुई एवं बीएन कॉलेज, दरभंगा हाउस, पटना कॉलेज होते हुए पटना साइंस कॉलेज में समाप्त हुई.

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

निर्दलीय उम्मीदवार मानसी झा 

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

निर्दलीय उम्मीदवार मानसी झा ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय में नामांकन के साथ ही छात्र-छात्राओं का संघर्ष शुरू हो जाता है. यहां प्लेसमेंट सेल ऐक्टिव नहीं होने से काफी परेशानी होती है.

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

एबीवीपी अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रगति राज

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

एबीवीपी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रगति राज ने ने बताया कि उन्होंने स्पोर्ट्स सेक्रेटरी रहते हुए क्या काम किए. उन्होंने कहा कि अब स्पोर्ट्स रूम में खेल सामग्री की कमी नहीं है.

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

प्रभात खबर छात्र संवाद के लिए उमड़ी छात्राओं की भीड़ 

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस
5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

छात्र संघ के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की शक्ति नहीं 

एनएसयूआइ से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शाश्वत शेखर ने कहा कि कोई छात्र संगठन कहता है कि पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दूंगा तू झूठ बोलता है, क्योंकि छात्र संघ को इतनी शक्तियां नहीं है. विश्वविद्यालय प्रबंधन के हस्तक्षेप से ही यह संभव हो सकता है.

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

बिरयानी खिलाकर मांगे जा रहे वोट 

जाप अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी दीपांकर प्रकाश ने कहा कि चुनाव केवल पैसे के दम पर हो रहा है. उम्मीदवार बिरयानी खिलाकर वोट मांग रहे हैं. मैं छात्रों के लिए संगठन के माध्यम से लगातार लड़ता आया हूं, फीस बढ़ोतरी से लेकर अन्य सभी मुद्दों पर प्रबंधन के खिलाफ लड़ा हूं

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

किताब खरीदने में छात्रों को करना पड़ता है परेशानी का सामना

सबा कुतुब ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनके पास किताब खरीदने के पैसे नहीं होते ऐसे में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करता है. उन्होंने कहा जो प्रत्याशी जाति धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर कॉलेज के लिए काम करने के लिए सोच रहा है उसके लिए सपोर्ट करें

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

सबा कुतुब ने उठाया लाइब्रेरी का मुद्दा 

AIMIM से उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार सबा कुतुब ने कहा कि मैं राजनीति से कोसों दूर रही हूं, मगर विश्वविद्यालय में समस्याओं को देखते हुए मुझे चुनाव में खड़ा होना पड़ा. 3 साल ग्रेजुएशन में लाइब्रेरी का चक्कर काटती रही लेकिन एक भी किताब नहीं मिली.

2:15 PM. 15 Nov 222:15 PM. 15 Nov

छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट नहीं हो पाता

छात्र जदयू नेता आनंद मोहन ने कहा कि प्लेसमेंट सेल एक्टिव नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट नहीं हो पाता है.

2:15 PM. 15 Nov 222:15 PM. 15 Nov

सरकार से नजरें मिलाकर संघर्ष करने वाला छात्र संघ चाहिए

आइसा उपाध्यक्ष विक्रमदित्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुआ कहा कि पटना विश्वविद्यालय का अपना शोध पत्र मैगजीन नहीं है. फीस बढ़ा दी गई लेकिन छात्र संघ ने कुछ नहीं किया. सरकार की चाटुकारिता करने वाला नहीं सरकार से नजरें मिलाकर संघर्ष करने वाला छात्र संघ चाहिए.

2:15 PM. 15 Nov 222:15 PM. 15 Nov

मगध महिला में घुस गए थे 5 मनचले एबीवीपी ने महिला एसआई नियुक्ति कराई

मगध महिला में 5 मनचले घुस गए थे. जिसके बाद एबीवीपी ने कदम उठाते हुए मौके पर महिला एसआई नियुक्ति कराई.

5:32 PM. 15 Nov 225:32 PM. 15 Nov

केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलना चाहिए

जदयू छात्र नेता नीतीश पटेल ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी को मिले केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलना चाहिए. इसके लिए सीएम नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री से मांग की थी. उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के नाम पर पटना विश्वविद्यालय को ठगा गया. कैंपस में लड़कियों को पूरी सुरक्षा का अधिकार है.

2:15 PM. 15 Nov 222:15 PM. 15 Nov

डिबेट के लिए पहुंचे प्रत्याशी 

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

प्रभात खबर छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए मगध महिला कॉलेज कैंपस में पहुंचे उम्मीदवार

2:15 PM. 15 Nov 222:15 PM. 15 Nov

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

  • आनंद मोहन – छात्र जदयू

  • प्रगति राज – एबीवीपी

  • आदित्य रंजन – आइसा

  • मानसी झा – निर्दलीय

  • दीपांकर प्रकाश – जनअधिकार छात्र परिषद

  • साकेत कुमार – छात्र राजद

  • शाश्वत शेखर – एनएसयूआइ

2:15 PM. 15 Nov 222:15 PM. 15 Nov

मगध महिला कॉलेज में बोर्ड पेंटिंग बनाती छात्राएं

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मगध महिला कॉलेज में छात्राएं बोर्ड पेंटिंग बना रही हैं.

2:15 PM. 15 Nov 222:15 PM. 15 Nov

मगध महिला कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड़ 

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए प्रभात खबर द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे छात्र

12:42 PM. 15 Nov 2212:42 PM. 15 Nov

कुछ ही देर में शुरू होगा प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभात खबर की तरफ से संवाद कार्यक्रम कराया जा रहा है. मगध महिला कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए मौके पर उम्मीदवार और उनके समर्थक के साथ ही छात्र भी पहुंचने लगे है. कुछ ही क्षणों में कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी. इस कार्यक्रम में चुनाव में अध्यक्ष के पद के उम्मीदवार छात्राओं के सामने अपनी बातों को रखेंगे.

12:42 PM. 15 Nov 2212:42 PM. 15 Nov

छात्र जदयू चलाएगा जनसंपर्क अभियान 

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू के समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज से शुरू होकर बीएन कॉलेज दरभंगा हाउस पटना कॉलेज साइंस कॉलेज होते हुए लॉ कॉलेज तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. जनसंपर्क अभियान में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज युवा जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी श्याम पटेल जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अनुप्रिया यादव जदयू प्रदेश सचिव मनीष यादव छात्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम मोहित प्रकाश युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार सिपाही छोटी पटेल चंद्र भास्कर मनीष कुमार राहुल या पुरुषोत्तम सहित दर्जनों छात्र एवं युवा जदयू के नेता उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola