पीयू : इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ पूरा, खिलाड़ी कर रहे अप्रूवल का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

पटना यूनिवर्सिटी की ओर से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए विभिन्न कॉलेजों से खिलाड़ियों का ट्रायल पूरा कर लिया गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना यूनिवर्सिटी की ओर से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए विभिन्न कॉलेजों से खिलाड़ियों का ट्रायल पूरा कर लिया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से एथलेटिक्स के लिए आयोजित किये गये ट्रायल में गर्ल्स टीम के लिए सात और ब्वॉयज टीम के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है. लेकिन चयनित खिलाड़ियों को अब तक विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए फाइनल अप्रूवल नहीं मिल है. खिलाड़ियों का कहना है की 26 से 30 दिसंबर तक भुवनेश्वर में प्रतियोगिता का आयोजन होना है लेकिन अबतक फाइनल अप्रूवल नहीं मिला है. विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी दीप नारायण ने बताया कि फाइल तैयार कर ली गयी है. जल्द ही खिलाड़ियों को फाइनल अप्रूवल मिल जायेगा. इसके अलावा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योग प्रतियोगिता के लिए भी ट्रायल पूरा कर लिया गया है. योगा ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग में सात-सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से फाइनल अप्रूवल दे दिया गया है. योगा के लिए चयनित टीम 22 दिसंबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन