पीयू वार्षिक खेलकूद : क्रिकेट मैच में शिक्षक टीम बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय वार्षिक खेलकूद समारोह के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के बीच किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय वार्षिक खेलकूद समारोह के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के बीच किया गया. प्रतियोगिता में पटना विश्वविद्यालय शिक्षकेतर टीम व पटना विश्वविद्यालय शिक्षकों के बीच 15-15 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर शिक्षकेतर टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पटना विश्वविद्यालय शिक्षक टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए पटना विश्वविद्यालय शिक्षकेतर की टीम रोमांचक मुकाबले में 15 ओवर में 126 रन पर सिमट गयी. इस प्रकार शिक्षक टीम ने मैच में विजय प्राप्त की. क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ दीप नारायण कुमार को प्रदान किया गया. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 57 रनों की शानदार पारी खेली तथा दो विकेट भी प्राप्त किये. वहीं, शिक्षकेतर टीम की तरफ से कर्मवीर कुमार ने 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी क्रम में शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम स्थान डॉ दीप नारायण कुमार (खेल सचिव, पटना विश्वविद्यालय), द्वितीय स्थान डॉ दीपक कुमार राय (बीएन कॉलेज), तृतीय स्थान डॉ सैयद मोहम्मद सलीम (भूगर्भ शास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय) का रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन