कौन हैं प्रिया सिंह वत्स, जिन्हें तेज प्रताप यादव ने अचानक पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
तेज प्रताप यादव ने प्रिया सिंह वत्स को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
Priya Singh Vats: तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल में प्रिया सिंह वत्स को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है. प्रिया इससे पहले मुकेश सहनी की VIP की प्रदेश प्रवक्ता रह चुकी हैं. वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी आवाज उठाती रही हैं.
Priya Singh Vats: बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने प्रिया सिंह वत्स को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. सोमवार को उन्होंने खुद इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रिया सिंह वत्स के सांगठनिक अनुभव, वाकपटुता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी.
अगस्त में JJD से जुड़ी थीं प्रिया सिंह
प्रिया सिंह वत्स पिछले महीने तेज प्रताप यादव की मौजूदगी में जनशक्ति जनता दल में शामिल हुई थीं. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि राजनीति उनके लिए सिर्फ पद हासिल करने का माध्यम नहीं है.
उन्होंने कहा था कि राजनीति के जरिए वह जनता की आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करना चाहती हैं. बताया जा रहा है कि JJD में शामिल होने के बाद ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने का फैसला हो गया था. हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा बाद में की गई.
मुकेश सहनी की VIP में भी रह चुकी हैं प्रवक्ता
जनशक्ति जनता दल में आने से पहले प्रिया सिंह वत्स विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP में रह चुकी हैं. वह पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.
पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने VIP के पक्ष में प्रचार किया था. वह पार्टी की विचारधारा को मीडिया और लोगों के सामने रखती थीं. चुनावी सभाओं में भी वह मुकेश सहनी के साथ मंच पर नजर आई थीं. उन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी क्यों छोड़ी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
श्री राजपूत करणी सेना से भी जुड़ा नाम
प्रिया सिंह वत्स राजपूत समाज से आती हैं और पटना की रहने वाली हैं. वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताती हैं. इसके साथ ही वह श्री राजपूत करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष होने का भी उल्लेख करती हैं.
वह राजपूत समाज से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं. सोशल मीडिया पर कांग्रेस, जदयू और आरजेडी समेत अलग-अलग दलों के नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों की तस्वीरें भी मौजूद हैं.
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं प्रिया
प्रिया सिंह वत्स सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखती रही हैं.
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भी उन्होंने परिवार के साथ खड़े होने और न्याय दिलाने की बात कही थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उठाई आवाज
भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ प्रिया सिंह वत्स ने आवाज उठाई थी. भरत तिवारी के परिजनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था.
उस दौरान प्रिया सिंह वत्स भी वहां पहुंची थीं. उन्होंने भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया था.
इसके अलावा पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में भी वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कहती रही हैं.
इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड: 1 अक्टूबर से ब्लॉक हो जाएगा इन लोगों का राशन कार्ड, पहले मिलेगा सुधार का मौका
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए