प्रधानमंत्री काम का हिसाब नहीं दे रहे : शिवानंद

राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा है कि देश की मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा के पास कोई दृष्टि नहीं है? क्या मुसलमानों से हिंदुओं को डराकर उनको अपने पक्ष में ले आने के सिवाय भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है ?
संवाददाता, पटना राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा है कि देश की मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा के पास कोई दृष्टि नहीं है? क्या मुसलमानों से हिंदुओं को डराकर उनको अपने पक्ष में ले आने के सिवाय भाजपा का कोई एजेंडा नहीं है ? पिछले 10 वर्षों में आपने क्या किया? इसकी कोई जानकारी प्रधानमंत्री या अमित शाह नहीं दे रहे हैं. शिवानंद ने कहा कि देश बहुत गंभीर समस्याओं से घिरा हुआ है. बेरोजगारी चरम पर है? लोगों के पास काम नहीं है? इसलिए जेब में पैसे नहीं हैं. यही वजह है कि बाजार में मंदी है. कहा कि समस्याओं से निबटने के लिए उनकी क्या योजना है, यह भाजपा नहीं बता रही है. शिवानंद ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री अपनी शपथ के अनुसार देश की संपूर्ण आबादी को एक नजर से देख रहे हैं? बल्कि प्रधानमंत्री जिस भाषा में जैसी बात बोल रहे हैं, उस पर शर्मिंदगी का ही एहसास होता है. तमाम महापुरुषों को जन्म देने वाले इस देश के प्रधानमंत्री नफरत फैलाने वाली बात, जिस भाषा में बोल रहे हैं, उससे सर शर्म से झुक जाता है. इसलिए हम लोग कह रहे हैं कि देश को बचाने के लिए इस सरकार को इस चुनाव में पराजित करना ही आपधर्म और सच्ची देशभक्ति है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




