कैंपस : टीपीएस कॉलेज की प्रीति राज को भूटान में मिला कांस्य पदक

Updated:
विज्ञापन

खेल के क्षेत्र में टीपीएस कॉलेज ने एक और कर्तिमान स्थापित किया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना खेल के क्षेत्र में टीपीएस कॉलेज ने एक और कर्तिमान स्थापित किया है. अनन्या आनंद के बाद कॉलेज की छात्रा प्रीति राज ने भूटान में आयोजित आठवीं दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक प्राप्त किया है. बीएससी (जूलॉजी) की छात्रा प्रीति राज की इस कामयाबी पर कॉलेज में खुशी का माहौल है. भूटान से लौटने के बाद बुधवार को अपने पदक और प्रमाणपत्र के साथ प्रीति राज ने प्रधानाचार्य प्रो उपेंद्र प्रसाद से भेंट कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर प्रो श्यामल किशोर, प्रो अबू बकर रिजवी, प्रो कृष्णनंदन प्रसाद, डॉ विनय भूषण और खेल प्रभारी डॉ प्रशांत मौजूद थे. प्रधानाचार्य ने इस मौके पर कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रीति को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन