ePaper

प्रशांत किशोर अगले 48 घंटे में तोड़ सकते हैं अपना आमरण अनशन, जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

Updated at : 14 Jan 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Prashant Kishor

Prashant Kishor

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 2 जनवरी से शुरू किए गए आमरण अनशन को अगले 48 घंटों में खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 2 जनवरी से शुरू किए गए आमरण अनशन को अगले 48 घंटों में खत्म कर सकते हैं. उनके इस अनशन का उद्देश्य BPSC परीक्षा में पारदर्शिता और सुधार सुनिश्चित करना है.

स्वास्थ्य गिरावट के चलते अस्पताल में भर्ती हुए प्रशांत किशोर

अनशन के कारण प्रशांत किशोर की सेहत में गिरावट आई थी, जिसके चलते उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार हुआ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. प्रशांत किशोर के अनशन के दौरान, जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला. इस मुलाकात के बाद राज्यपाल ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के शिष्टमंडल से भी भेंट की. इन प्रयासों ने समस्या का समाधान निकालने की उम्मीदों को बल दिया है.

जल्द हो सकता है अनशन का समापन

जन सुराज पार्टी के सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर जल्द ही अनशन समाप्त कर सकते हैं. राज्यपाल और पार्टी सहयोगियों की पहल से यह संभावना प्रबल हुई है. अब सभी की नजरें प्रशांत किशोर के अगले कदम पर टिकी हैं.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन