शिक्षक दिवस पर पीपीयू में संगोष्ठी का आयोजन, डॉ. सीताराम दीन के साहित्यिक योगदान पर विद्वानों ने रखे विचार

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में वीसी उपेंद्र प्रसाद को सम्मानित करतीं प्रो. मंगला रानी

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग ने शिक्षक दिवस पर डॉ सीताराम दीन स्मृति व्याख्यान-माला का आयोजन किया, जिसमें समकालीन कविता पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

'Sitaram Deen Memorial Lecture Series : पटना के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर गांधी सभागार में ‘डॉ. सीताराम दीन स्मृति व्याख्यान-माला’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह के शैक्षणिक और साहित्यिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए. उन्होंने हिंदी विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

समकालीन कविता के बदलते तेवर पर मंथन

मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के हिंदी विभाग के प्रो. प्रभाकर सिंह ने ‘समकालीन कविता और कवि-आलोचना’ विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि समकालीन कविता अपने समय की सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने के साथ आलोचनात्मक दृष्टि भी विकसित करती है.

कविता व समालोचना के पक्षों पर भी विचार रखे

विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने कविता और समालोचना के विभिन्न पक्षों पर गंभीर विचार रखे. प्रो. शिव नारायण सिंह ने डॉ. सीताराम दीन के साहित्यिक अवदान और उनके शिक्षक व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की.

शिक्षक, शोधार्थी और छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुलानुशासक प्रो. कीर्ति, लाइब्रेरी इंचार्ज प्रो. रीति, ओएसडी प्रो. प्रणय कुमार गुप्ता, प्रो. सुजीत कुमार दुबे समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. मंच संचालन शोधार्थी आरती वत्स ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी अनिता सिंह ने किया. कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मंगला रानी ने किया.

इसे भी पढ़ें : पटना में शिक्षिका हत्याकांड में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बंद मकान में हत्या बनी पहेली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन