पटना में शिक्षिका हत्याकांड में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बंद मकान में हत्या बनी पहेली

Updated:
विज्ञापन

जांच करती पुलिस का फाइल फोटो

कैस शहर के कैलूचक में शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. हत्यारा बंद तीन मंजिला मकान में कैसे घुसा और बाहर कैसे निकला, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

विज्ञापन

Teacher Murder Case : मसौढ़ी नगर के कैलूचक में शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की धारदार हथियार से हुई हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. परिजनों की ओर से अब तक पुलिस को लिखित शिकायत भी नहीं दी गयी है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है, लेकिन अधिकारी फिलहाल इसका खुलासा करने से बच रहे हैं. पुलिस का दावा है कि एक-दो दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

बंद मकान में कैसे पहुंचा हत्यारा?

हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि बंद तीन मंजिले मकान में हत्यारा या हत्यारे प्रवेश कैसे किए और वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर कैसे निकले? बताया जा रहा है कि मकान के सभी हिस्सों में ताले लगे हुए थे. ऐसे में बिना किसी ताले के टूटे घर के अंदर प्रवेश करना और हत्या के बाद सुरक्षित बाहर निकल जाना पुलिस के लिए भी बड़ी पहेली बना हुआ है.

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज

घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लगातार खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय मकान के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे और संदिग्ध गतिविधियां तो नहीं हुईं. पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें : पटना में इंजीनियर की टीचर वाइफ का मिला डेड बॉडी, मकान में बाहर से लगा था ताला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन