पीयू : दरभंगा हाउस और पटना लॉ कॉलेज में बनेगी पुलिस चौकी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

कुलपति ने नैक से विश्वविद्यालय के द्वितीय चक्र का ग्रेडेशन कराने और नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

-शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से कुलपति प्रो नमिता सिंह ने की मुलाकात

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नमिता सिंह ने सोमवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात की. शिक्षा मंत्री ने कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के उन्नयन विकास व विभिन्न परियोजनाओं के संदर्भ पर चर्चा की. कुलपति ने नैक से विश्वविद्यालय के द्वितीय चक्र का ग्रेडेशन कराने और नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बारे में जानकारी दी. कुलपति ने शिक्षा मंत्री से दरभंगा हाउस और पटना लॉ कालेज में पुलिस चौकी स्थापना और पूरे विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षा व विधि व्यवस्था प्रदान करने का अनुरोध किया. इसके अलावा कुलपति ने पटना लॉ कालेज के वर्ग कक्ष के निर्माण के लिए विभिन्न लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने, कॉलेज के अनुसूचित जाति-जनजाति व छात्राओं के नामांकन शुल्क की बकाया राशि देने का अनुरोध किया. शिक्षा मंत्री ने कुलपति के आग्रह को स्वीकार करते हुए उच्च शिक्षा निदेशक प्रो एनके अग्रवाल को बुलाकर पटना विश्वविद्यालय के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान कुलपति के साथ डीन प्रो योगेंद्र कुमार वर्मा, विधि पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पासवान मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन