लूट की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस,खंगाल रही फुटेज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना सिटी. बाइपास थाना क्षेत्रमें श्री गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में अमेजोन कंपनी के प्रतिधिनि विकेश कुमार से छह लाख 90 हजार 920 बीस रु पये लूट मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है.

विज्ञापन

लूट की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस,खंगाल रही फुटेज

पटना सिटी. बाइपास थाना क्षेत्रमें श्री गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में अमेजोन कंपनी के प्रतिधिनि विकेश कुमार से छह लाख 90 हजार 920 बीस रु पये लूट मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. लूट की गुत्थी सुलझाने के लिए गठित पुलिस टीम गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ से लेकर अपराधियों के भागने की दिशा एनएच पर लगे एक दर्जन से अधिक सीसीटी कैमरा को खंगाला है. इसके बाद भी किसी तरह का परिणाम सामने नहीं आया है. लूटपाट की घटना जहां पर घटी है, वहां पर किसी तरह का सीसीटी कैमरा नहीं है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने रेकी कर लूट की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक दुकान में लगे कैमरा में बाइक तेजी से जाते दिख रहा है. उसी को केंद्रीत कर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन नंबर स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कंपनी के कर्मी विवेक बड़ी पहाड़ी जीरो माइल के समीप मे स्थित कंपनी से रुपये लेकर वो पीठू बैग में रख बाइक से पटना सिटी स्थित सेंट्रल बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था. तभी यह घटना हुई थी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन