पटना: वास्तु बिहार डकैती का खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार; देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद
आरोपी व बरामद हथियार
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में वास्तु बिहार में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है. एक आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर हथियार और मोबाइल बरामद हुए हैं.
Patna News : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव स्थित वास्तु बिहार में 20 अगस्त की रात हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपित नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
तकनीकी जांच से मिला सुराग
दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 20 अगस्त की रात वास्तु बिहार में डकैती की घटना हुई थी. मामले में बिहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को घटना में शामिल अपराधी के संबंध में अहम सुराग मिले. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नीरज से पूछताछ की जा रही है. उसकी निशानदेही पर हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है. पूछताछ के आधार पर पुलिस डकैती में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही वारदात के पीछे सक्रिय पूरे आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए