बिहार पावर होल्डिंग की नई पहल, एक क्लिक पर होगा रजिस्ट्रेशन, विभाग ने जारी की गाइडलाइन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Jan 2026 9:25 PM
सांकेतिक फोटो
PM Surya Ghar: बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है. इस डिजिटल योजना के जरिए उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं.
PM Surya Ghar: बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस योजना का मकसद आम लोगों को सोलर रूफटॉप के माध्यम से सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है. खास बात यह है कि इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में बड़ी राहत मिल सकती है.
क्या है प्रोसेस
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सरल रखी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से इसका लाभ उठा सके. आवेदन की शुरुआत ऑफिसियल वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in से होती है. सबसे पहले आवेदन करने वाले को वेबसाइट पर जाकर अप्लाई नाउ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लॉगिन पेज में जाकर कंज्यूमर लॉग इन विकल्प चुनना होता है.
इसके बाद आवेदक को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है और स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा को भरना होता है. सभी दिशा-निर्देश पढ़ने के बाद वेरीफाई बटन पर क्लिक करना जरूरी है. इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है. इसे भरकर लॉगिन करना होता है.
लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी जैसे नाम, पता और ईमेल आईडी भरनी होती है. सभी डिटेल्स सही तरीके से भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक किया जाता है. इसके बाद अगला कदम बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी भरने का होता है. इसमें राज्य, जिला, डिस्कॉम और कंज्यूमर अकाउंट नंबर डालकर डिटेल प्राप्त किया जाता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इससे क्या-क्या लाभ होगा
प्रोफाइल और कनेक्शन से जुड़ी जानकारी पूरी हो जाती है, तब पंजीकृत उपभोक्ता अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं. चाहें तो वेंडर सेलेक्शन के माध्यम से भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इसके जरिए सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसी का चयन किया जाता है.
यह योजना न सिर्फ बिजली बिल कम करने में मददगार है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है. सोलर ऊर्जा से प्रदूषण कम होगा और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे. बिहार सरकार और बिजली विभाग का मानना है कि इस योजना से राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों की बिजली से जुड़ी परेशानी काफी हद तक कम होगी.
इसे भी पढ़ें: तैयार हो जाइए! 2027 जनगणना को लेकर बिहार सरकार ने कसी कमर, जिलों में कमेटियां गठित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










