पालीगंज में पियरपुरा थाना को मिला नया भवन, IG जितेन्द्र राणा ने किया उद्घाटन; अरवल-जहानाबाद सीमावर्ती इलाके में पुलिसिंग होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

IG जितेन्द्र राणा ने किया उद्घाटन

पटना जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पियरपुरा थाना को नया भवन मिला है. आईजी जितेन्द्र राणा ने इसका उद्घाटन किया. इस नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक कामकाज में सुधार होगा.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पहल हुई है. अरवल और जहानाबाद जिले की सीमा से सटे पियरपुरा थाना को अब अपना नवनिर्मित भवन मिल गया है. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना रेंज के आईजी जितेन्द्र राणा ने फीता काटकर नए थाना भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले पुलिसकर्मियों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

नए भवन के तैयार होने से लंबे समय से जगह और संसाधनों की कमी से जूझ रहे पियरपुरा थाना के पुलिसकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक और पर्याप्त जगह वाले भवन से थाने का प्रशासनिक कामकाज बेहतर तरीके से संचालित होगा और सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

अरवल-जहानाबाद की सीमा से जुड़ा है इलाका

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पटना रेंज के आईजी जितेन्द्र राणा ने कहा कि पियरपुरा थाना पटना जिले के ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जहां से अरवल और जहानाबाद जिले की सीमाएं जुड़ती हैं. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां पुलिस के सामने कई तरह की चुनौतियां रहती हैं.

उन्होंने कहा कि थाना स्थापित होने के बाद क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर हुई है, लेकिन पुराने समय से जगह और संसाधनों की कमी के कारण पुलिसकर्मियों को काम करने में परेशानी होती थी. सीमित जगह में थाना का कामकाज संचालित होने से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के सामने कई व्यावहारिक समस्याएं बनी रहती थीं.

समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी

नए भवन के निर्माण के बाद इन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी. थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को काम करने के लिए पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इससे आम लोगों को भी थाना पहुंचने और अपनी शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

नए भवन से पुलिसिंग को मिलेगा नया आधार

आईजी जितेन्द्र राणा ने कहा कि नये थाना भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा. पर्याप्त जगह और सुविधाओं के कारण थाने का प्रशासनिक कामकाज भी अधिक व्यवस्थित तरीके से चलाया जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके में पुलिस की मौजूदगी और सक्रियता काफी महत्वपूर्ण है. पटना जिले के इस हिस्से की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पुलिस को लगातार सतर्क रहना पड़ता है. ऐसे में बेहतर आधारभूत सुविधाएं पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने में मदद करेंगी.

अपराध पर निगरानी रखने में मदद करेगी

नए भवन के शुरू होने से पियरपुरा थाना अब बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेगा. खासकर अरवल और जहानाबाद की सीमा से जुड़े क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर निगरानी और लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे में इससे मदद मिलने की उम्मीद है.

कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

नये थाना भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, पटना पश्चिमी एसपी साकेत कुमार और पियरपुरा थानाध्यक्ष पूजा राठी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए.

अधिकारियों ने नये भवन का निरीक्षण भी किया और थाना संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से अब थाने का कामकाज अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित होने की उम्मीद है.

Also Read :


विज्ञापन
सिकंदर कुमार

लेखक के बारे में

By सिकंदर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन