‘Lalu Yadav के बयान का कोई मतलब नहीं है’, जदयू सांसद बोले- फिर बनाएंगे सरकार

Updated:
विज्ञापन

संजय झा

Lalu Yadav Misgovernance: जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि एनडीए को एकबार फिर बिहार की जनता आशीर्वाद देने जा रही है. लालू यादव के दौर में लौटने की चाह अब किसी की नहीं है.

विज्ञापन

Lalu Yadav Misgovernance: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा कैसे बना लेगी सरकार? हम लोग के रहते भाजपा सरकार बना लेगी? भाजपा को लोग जान गए हैं. अब वह कभी सत्ता में नहीं आएगी.” उनके बयान पर पलटवार करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है. संजय झा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी 2005 से चुनाव हार रही हैं. वह 2005 में चुनाव हारे, 2010 में हारे. लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जनता ऐसे लोगों को पहले भी सजा देने का काम कर चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में इन लोगों का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उनके इस बयान का कोई मतलब नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार की जनता को नीतीश पर भरोसा

जदयू नेता संजय झा ने कहा कि बिहार की जनता पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा कर रही है और इस बार भी हम लोग चुनाव जीतेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि लालू यादव के कुशासन को जनता भूली नहीं है. बिहार की जनता अब उन पुराने दिनों की यादों को ताजा नहीं करना चाहती है. डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जीतन राम मांझी ने भी साधा लालू पर निशाना

जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता हैं, तो उन्हें अपना भविष्य बताना चाहिए. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि वे भविष्यवक्ता हैं तो अपने घर में क्या चल रहा है, यह क्यों नहीं बताते? मांझी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी, और 225 सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जीत के लिए तैयारी कर रहे हैं और 24 फरवरी को भागलपुर में उनका दौरा होने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को भरोसा, तेजस्वी का होगा सफाया, बीजेपी चीफ का दावा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन