मिला पानी, तो बोले लोग-थैंक यू प्रभात खबर
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Mar 2020 7:30 AM
खजांची रोड स्थित ज्ञानपीठ गली में 20 फरवरी से चला आ रहा पानी का संकट आखिरकार 10 दिनों के बाद दूर हो गया. मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बंद हो जाने पर प्रभात खबर में लगातार कई दिनों तक प्रमुखता से इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की गयी.
पटना : खजांची रोड स्थित ज्ञानपीठ गली में 20 फरवरी से चला आ रहा पानी का संकट आखिरकार 10 दिनों के बाद दूर हो गया. मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बंद हो जाने पर प्रभात खबर में लगातार कई दिनों तक प्रमुखता से इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की गयी. खबर प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आया और लगातार एक सप्ताह तक जल परिषद कर्मियों की कड़ी मशक्कत रंग लायी और शनिवार को पानी का संकट दूर हो गया. घरों में पानी मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभात खबर में लगातार खबर प्रकाशित होने का असर है कि आज हमलोगों को पानी मिलने लगा है.
इलाके में दूर हुई पानी की किल्लत
अब अच्छे से मनेगी होली
कई दिनों की किल्लत के बाद पानी मिला है, जिससे बहुत राहत मिली है. अब होली अच्छे-से मना पायेंगे. बिन पानी तो सबकुछ ठहर सा गया था. लगातार खबर प्रकाशित करने के लिए प्रभात खबर को धन्यवाद.
गौतम
प्रभात खबर का रहा सहयोग
प्रभात खबर में पहले दिन से ही जलसंकट की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की जाती रही. इसके लिए शुक्रिया. अखबार ने हमारी समस्या को समझ समय पर उसका समाधान कराने में सहयोग दिया. इसके लिए साधुवाद.
संतोष कुमार
जर्जर पाइप बदलना जरूरी
पानी का संकट दूर हो गया. इसके लिए प्रभात खबर को बहुत-बहुत शुक्रिया. हालांकि, पानी का जर्जर पाइप 50 साल से अधिक पुराना है. समस्या के स्थायी हल के लिए इन पाइपों को बदलना बहुत जरूरी है.
अजय सिन्हा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










