Video: पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर धू-धू कर जली पुलिस की गाड़ी, आग के तांडव से मची अफरातफरी
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 31 Jul 2025 3:30 PM

Video: पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर एक गाड़ी धू-धू कर जल गयी. चलती गाड़ी में अचानक आग लगने से इनकम टैक्स चौराहे पर हड़कंप मच गया.
पटना का बेहद भीड़-भाड़ वाला पॉश इलाका है इनकम टैक्स चौराहा. जहां गुरुवार को दिन में अचानक एक चलती गाड़ी में आग लग गयी. यह वाहन पुलिस का बताया जा रहा है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी को पूरी तरह आगोश में ले लिया. आयकर गोलंबर यानी इनकम टैक्स चौराहे पर अफरा-तफरी मच गयी. अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस भी फौरन सक्रिय हुई.
पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर एक गाड़ी धू-धू कर जली. अचानक चलती गाड़ी में आग लग गयी. देखते ही देखते पूरी गाड़ी को आग ने आगोश में ले लिया. pic.twitter.com/q8mTPg6n45
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) July 31, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए