पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: जन सुराज ने भी ठोका दावा, सभी पदों पर लड़ेंगे प्रत्याशी
जनसुराज के प्रत्याशी
Patna University Election 2025: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. नामांकन के अंतिम दिन जन सुराज समेत विभिन्न संगठनों के प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोकी. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने सभी पदों पर उम्मीदवार उतारते हुए जीत का दावा किया है.
Patna University Election 2025: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कैंपस में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला. छात्रों की भीड़ नामांकन केंद्रों पर उमड़ी, जहां विभिन्न संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की. खास बात यह रही कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष से लेकर अन्य सभी पदों के लिए नामांकन भरा और जीत का दावा किया.
जन सुराज के उम्मीदवारों का दावा- जीत हमारी होगी
जन सुराज समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अराजकता का माहौल है और छात्रों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है. उन्होंने कहा, “हम पटना यूनिवर्सिटी को सुधारने के लिए मैदान में उतरे हैं. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और छात्रों की आवाज बनना हमारा मुख्य उद्देश्य है.”
वहीं, जनरल सेक्रेटरी पद की उम्मीदवार अनु कुमारी ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “मगध महिला कॉलेज समेत पूरे विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है. लाइब्रेरी, डिजिटल सुविधाओं और आईटी सेक्टर में सुधार हमारी प्राथमिकता होगी.” उन्होंने प्रशांत किशोर के नारे को दोहराते हुए कहा- वंशवाद पर चोट करो, जन सुराज को वोट करो.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
29 मार्च को होगा मतदान, 19 हजार छात्र डालेंगे वोट
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का मतदान 29 मार्च को होगा. जिसमें करीब 19,000 छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव को लेकर पूरे विश्वविद्यालय में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कमर कस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










