पटना का थानेदार 27000 रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, JCB चलाने के लिए मांग रहा था हफ्ता

थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को निगरानी ब्यूरो ने 27000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
Patna SHO Arrested: पटना के साम्यागढ़ थाना के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को निगरानी ब्यूरो ने 27000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह जेसीबी मशीन चलाने के बदले साप्ताहिक हफ्ता मांग रहे थे. शिकायत सही मिलने के बाद निगरानी टीम ने थाना परिसर में कार्रवाई की.
Patna SHO Arrested: निगरानी ब्यूरो की टीम ने पटना जिले के साम्यागढ़ थाना के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी थानाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में जेसीबी मशीन चलाने के एवज में पीड़ित से साप्ताहिक रिश्वत यानी हफ्ते की मांग कर रहे थे. निगरानी सूत्रों ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा हफ्ता मांगे जाने की शिकायत स्थानीय प्रहलादपुर के मनोज कुमार ने किया था.
शिकायत में क्या कहा गया था
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि साम्यागढ़ थानाध्यक्ष द्वारा उनके जेसीबी के सुचारू संचालन के लिए पैसों का दबाव बनाया जा रहा है. निगरानी ब्यूरो द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया.
इसमें थानाध्यक्ष द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण और आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया. इसके बाद मामले में कांड दर्ज करते हुए डीएसपी अरूणोदय पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
थाना परिसर से ही रिश्वत लेते पकड़े गये थानाध्यक्ष
सोमवार को योजनाबद्ध तरीके से धावा दल ने साम्यागढ़ थाना परिसर में ही दबिश दी. जैसे ही शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये की रिश्वत की रकम सौंपी, घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने आरोपी थानाध्यक्ष को रंगे हाथों दबोच लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया.
विशेष निगरानी कोर्ट में किया जाएगा पेश, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थानाध्यक्ष सौरभ कुमार से पूछताछ की जा रही है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बोले- बिहार में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, हर महीने की 10 तारीख को आ रही पेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










