30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग की तैयारी पूरी

Updated at : 02 Feb 2026 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Road Repair

सांकेतिक फोटो

Patna News: पटनावालों के लिए राहत भरी खबर है. पथ निर्माण विभाग ने 11 सड़कों की मरम्मत की योजना को मंजूरी दे दी है. 1.61 करोड़ की लागत से होने वाले इस काम को 15 से 30 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन

Patna News: पटना में जर्जर सड़कों की हालत सुधारने के लिए पथ निर्माण विभाग ने कमर कस ली है. जिले की 11 सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है. इस पूरी परियोजना पर सरकार लगभग 1.61 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. अच्छी बात यह है कि यह काम बहुत जल्द पूरा होगा. इनमें से 5 सड़कों को एक महीने के भीतर और बाकी 6 सड़कों को महज 15 दिनों में चकाचक करने का लक्ष्य रखा गया है.

लोगों को मिलेगी राहत

मरम्मत कराने की कमान पटना सिटी प्रमंडल को दी गई है. योजना के फर्स्ट फेज में एनएच-30 फोरलेन से पुनाडीह-बैरिया रूट और पटना-गया स्टेट हाईवे (SH-1) से जुड़े डंपिंग यार्ड रोड जैसे व्यस्त इलाकों पर ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा एनएच-30 बाइपास से मरचा-मार्च पथ की भी मरम्मत होगी. इन 5 सड़कों के सुधरने से स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम और धूल-मिट्टी से बड़ी राहत मिलेगी.

सेकंड फेज में उन सड़कों को प्राथमिकता दी गई है जो ग्रामीण और शहरी इलाकों को जोड़ती हैं. इसमें कंसारी-डुमरी-राजघाट पथ (SH-78) और देवकुली से बीबीपुर तक जाने वाले रास्तों के विभिन्न हिस्सों को ठीक किया जाएगा.

शहर के भीतर जगनपुरा-चिपरा मार्ग और बिस्कोमान गोलंबर से विकास कॉलोनी तक जाने वाली सड़कों की भी सूरत बदली जाएगी. इन 6 कामों को प्राथमिकता के आधार पर केवल दो हफ्तों में निपटाने की योजना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्वालिटी से समझौता न हो, इसकी जिम्मेदारी पटना सिटी प्रमंडल पर

इस बुनियादी ढांचे के विकास से न केवल पटना के शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी वाहनों की आवाजाही स्मूथ हो जाएगी. विभाग का मकसद मानसून या बड़े ट्रैफिक लोड से पहले इन सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना है. सड़कों की मरम्मत होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों के समय की भी बचत होगी. पटना सिटी प्रमंडल की निगरानी यह सुनिश्चित करेगी कि काम की क्वालिटी के साथ कोई समझौता न हो.

इसे भी पढ़ें: हड़ताल पर गए कर्मियों पर लागू होगा नो वर्क नो पे, जमीन से जुड़े काम चलते रहेंगे, सरकार ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन