पटना के पत्रकार नगर थाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की मदद से अंदर फंसे पुलिसकर्मियों को निकाला गया बाहर

Updated:
विज्ञापन

Patna News: पटना के पत्रकार नगर थाने में आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त आग लगी थाने में 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे. इनमें से एक पुलिसकर्मी अभी अंदर फंसा है. जो लगातार मदद की गुहार लगा रहा है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के पत्रकार नगर थाने में आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त आग लगी थाने में 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे. इनमें से एक पुलिसकर्मी थाने के छत पर फंसा था. जिसे क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. थाने के अंदर मालखान जलकर खाक हो चुका है. लगभग सभी डॉक्यूमेंट्स जल गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बता दें कि 5 पुलिस वाले आग की लपटों के बीच फंसे हुए थे. इनमें से 4 को फायर ब्रिगेड की क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. एक पुलिसकर्मी थाने की छत पर फंसा हुआ था. कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी रेस्क्यू कर लिया गया है.

Also Read: 45 जगहों पर पार्किंग की सुविधा, 5000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात, जानें पटना में छठ की कैसी है तैयारी

थाने के पास रहने वाले दुकानदारों ने बताया कि ‘सुबह एकदम से थाने से आग की लपटें उठ रही थीं. आसपास के लोगों की मदद से हमलोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. बता दें कि थाने में पुलिस वाले परिवार के साथ रहते हैं. कई पुलिस वालों को हमलोगों ने बाहर निकाला.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन