Patna Metro: सबसे पहले इस रूट पर चलेगी पटना मेट्रो, जानिये किस स्पीड से दौड़ेगी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Nov 2024 10:03 PM
Patna Metro
Patna Metro: मेट्रो को लेकर पटनावासियों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है. सबसे पहले परिचालन किस रूट पर और किस स्पीड से होगी यह भी तय हो गया है.
Patna Metro: बिहार की राजधानी पटना में बन रहे मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट आया है. इसमें बताया गया है कि अगले साल 15 अगस्त से पटना में मेट्रो ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी. पटना की मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक पहली मेट्रो ट्रेन चलेगी. शुरूआती दिनों में मेट्रो ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रखी जाएगी . राज्य सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की निगरानी में समय से परिचालन शुरू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.
115 करोड़ राशि स्वीकृत
बिहार में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा. इससे पहले बिहार सरकार कई प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगी है. इसमें सबसे अहम है पटना मेट्रो. इलेक्शन से पहले पटना मेट्रो शुरू करने के लिए सीएम नीतीश एड़ी चोटी का जोड़ लगा रहे हैं. कुछ दिन पहले हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए 115 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई. इस पैसे का उपयोग प्रायोरिटी कॉरिडोर विकसित करने में किया जायेगा.
वॉकी-टॉकी के सहारे किया जाएगा परिचालन
पटना मेट्रो को लेकर आये अपडेट में बताया गया कि फर्स्ट फेज में मेट्रो वॉकी-टॉकी के सहारे दौड़ाई जाएगी. इसलिए रफ्तार कम रहेगी. पहले चरण में 26 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. पटना के मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक पहली मेट्रो चलाई जाएगी. इसके बाद मेट्रो को तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन को जोड़ा जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Buxar: सरकारी कर्मचारी के पास से बरामद हुआ 50 लाख से अधिक का सोना, पुलिस भी हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










