पटना मेट्रो: रुकनपुरा स्टेशन पर डी-वॉल निर्माण तेज, जंक्शन तक 5.2 किमी टनलिंग पूरी, जानें ताजा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

पटना मेट्रो की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Metro Update : पटना मेट्रो के रुकनपुरा स्टेशन पर डायफ्राम वॉल (D-Wall) का निर्माण तेजी से हो रहा है, जो अंडरग्राउंड स्टेशन को मजबूती देगा. साथ ही, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग का काम भी पूरा हो गया है.

विज्ञापन

Patna Metro Update : पटना मेट्रो के रुकनपुरा स्टेशन पर अंडरग्राउंड निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्टेशन के मजबूत ढांचे के लिए डायफ्राम वॉल यानी डी-वॉल का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए बड़े स्टील री-इन्फोर्समेंट केज को भारी क्षमता वाली क्रेन की मदद से निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जा रहा है.

विज्ञापन

क्रेन से स्थापित किया जा रहा स्टील केज

इंजीनियरों और तकनीकी टीम की निगरानी में री-इन्फोर्समेंट केज की सटीक फिटिंग की जा रही है. केज की स्थापना के बाद डी-वॉल निर्माण की अगली प्रक्रिया पूरी की जायेगी. निर्माण के दौरान स्टील संरचना की स्थिति और मजबूती की लगातार जांच की जा रही है.

अंडरग्राउंड स्टेशन की दीवार को मिलेगी मजबूती

रुकनपुरा स्टेशन पर बनाया जा रहा डी-वॉल अंडरग्राउंड स्टेशन के ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. यही दीवार आगे स्टेशन की संरचना को मजबूती देने में मदद करेगी. निर्माण के प्रत्येक चरण में तकनीकी मानकों और स्टील संरचना की मजबूती पर निगरानी रखी जा रही है.

मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी टनलिंग पूरी

पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. मोइन-उल-हक स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन तक अप लाइन में करीब 5.2 किलोमीटर अंडरग्राउंड टनलिंग का काम पूरा हो गया है.

नौवें टीबीएम ब्रेकथ्रू से मिली उपलब्धि

पीसी-03 के तहत नौवें टनल बोरिंग मशीन यानी टीबीएम ब्रेकथ्रू के साथ इस हिस्से की टनलिंग पूरी हुई. इसके साथ टीबीएम-1 ने मोइन-उल-हक स्टेडियम से पटना जंक्शन के बीच निर्धारित हिस्से में अपनी टनलिंग पूरी कर ली है.

नवंबर में चार टीबीएम उतारने की तैयारी

अधिकारियों के अनुसार, जू के पास बने मेट्रो शाफ्ट से सुरंग निर्माण के लिए नवंबर में चार टीबीएम उतारी जायेंगी. इन मशीनों के जरिये अंडरग्राउंड कॉरिडोर के अलग-अलग हिस्सों में टनलिंग का काम आगे बढ़ाया जायेगा.

दो टीबीएम पटना जंक्शन की ओर बनायेंगी सुरंग

शाफ्ट से उतारी जाने वाली चार टीबीएम में दो मशीनें पूरब दिशा में पटना जंक्शन की ओर जायेंगी. इनसे अप और डाउन लाइन के लिए सुरंग का निर्माण किया जायेगा. इससे पटना जंक्शन की दिशा में अंडरग्राउंड मेट्रो नेटवर्क का काम आगे बढ़ेगा.

रुकनपुरा की ओर भी दो टीबीएम करेंगी टनलिंग

बाकी दो टीबीएम पश्चिम दिशा में रुकनपुरा स्टेशन की ओर भेजी जायेंगी. ये दोनों मशीनें अप और डाउन लाइन के लिए सुरंग का निर्माण करेंगी. इससे रुकनपुरा की दिशा में अंडरग्राउंड मेट्रो कनेक्टिविटी का काम आगे बढ़ेगा.

Also Read : पटना में नहीं हो पा रहा कोचिंग का रजिस्ट्रेशन, फरवरी से पोर्टल बंद, 7 माह में आए सिर्फ इतने आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन