ePaper

पटना की 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता का हटा दिया गया स्टॉल, जानें क्या है कारण

Updated at : 18 Aug 2022 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
पटना की 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता का हटा दिया गया स्टॉल, जानें क्या है कारण

पटना के बोरिंग रोड में ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के स्टॉल के पास शाम में अधिक भीड़ होने से ट्रैफिक पुलिस भी परेशान थी. इसे लेकर शिकायत की गयी थी. नगर निगम की ओर से जब स्टॉल जब्त किया जा रहा था उस दौरान वह रोने लगी.

विज्ञापन

पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल की ओर से बोरिंग रोड , वीरचंद पटेल पथ, श्री कृष्ष्णापुरी पार्क के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बोरिंग रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल जब्त कर लिया गया. इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों का आठ ठेला भी जब्त किया गया.

भीड़ होने से ट्रैफिक पुलिस थे परेशान

वीरचंद पटेल पथ में खादी के कपड़े का कारोबार करने वाले का गुमटी भी हटाया गया. लगभग डेढ़ माह पहले भी इन दुकानदारों को हटाया गया था. दरअसल बोरिंग रोड में ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के स्टॉल के पास शाम में अधिक भीड़ होने से ट्रैफिक पुलिस भी परेशान थी. इसे लेकर शिकायत की गयी थी. नगर निगम की ओर से जब स्टॉल जब्त किया जा रहा था उस दौरान वह रोने लगी.

जेसीबी से सारे ठेला को ले जाया गया

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी स्टॉल को हटाया गया था, लेकिन दोबारा से उसी जगह पर स्टॉल लगाया गया. प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उनसे कई अधिकारियों ने सपोर्ट करने का वादा किया था. फिर भी नगर निगम के लोगों ने कार्रवाई की है. सरकार हमें एक जगह दे, जहां हम अपना स्टॉल लगा सके. श्री कृष्णापुरी पार्क के समीप सड़क पर दुकान चलाने वाले कारोबारियों का भी ठेला जब्त किया गया. जेसीबी से सारे ठेला को ले जाया गया.

Also Read: सिवान में दो ज्वेलर्स के पास सर्वे के लिए पहुंची आयकर की टीम और शुरू कर दी छापेमारी
खादी के कपड़े की दुकान को हटाया गया

वीरचंद पटेल पथ में खादी के कपड़े की दुकान को भी हटाया गया. दुकान हटाने के लिए पहले ही चेतावनी दी गयी थी. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक अधिकारी प्रभात रंजन, अतिक्रमण प्रभारी दुर्गा गोंड, कोतवाली थानाध्यक्ष सहित पुलिस जवान मुस्तैद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन