ePaper

'बचाओ..जबरदस्ती ले जा रहा' पटना में जबरन कार में खींचने पर चिल्लायी छात्रा, जानिए क्या था पूरा मामला…

Updated at : 24 Oct 2024 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
'बचाओ..जबरदस्ती ले जा रहा' पटना में जबरन कार में खींचने पर चिल्लायी छात्रा, जानिए क्या था पूरा मामला…

Bihar News: पटना में एक छात्रा को कुछ लोग कार में जबरन बैठाने लगे तो वो चिल्लाने लगी. पुलिस सबको लेकर थाने गयी तो मामले के बारे में पता चला...

विज्ञापन

Bihar News: पटना में एक छात्रा को कार में जबरन बैठाने का प्रयास किया गया. एसकेपुरी थाना क्षेत्र की यह घटना है. जब एक ओमनी कार में सवार कुछ लोग सड़क पर चल रही एक छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे तो छात्रा इसका विरोध करने लगी. सड़क पर ही वो बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर मदद के लिए लोगों से गुहार लगाने लगी. मौके पर भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और सबको थाने लेकर गए.

छात्रा का गर्दन पकड़ जबरदस्ती कार में बैठाने का प्रयास

एसकेपुरी पार्क के पास बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे के करीब उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओमनी सवार कुछ लोग 24 वर्षीय छात्रा का गर्दन पकड़ जबरदस्ती उसे बैठाने लगे. छात्रा जब जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब वहां भारी भीड़ जुट गयी. छात्रा चिल्लाते हुए कह रही थी कि उसे जान से मारने के लिए जबरदस्ती ले जाया जा रहा है. ओमनी पर दो महिला और एक पुरुष था. भीड़ ने तुरंत इसकी सूचना एसकेपुरी थाना को दी, जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गयी.

ALSO READ: बिहार में पलटने से बची ट्रेन, पटरी पर रची गयी थी साजिश, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

पुलिस सबको लेकर आयी थाने, जानिए क्या पता चला..

पुलिस ने ओमनी सवार सभी को थाने के गाड़ी में बैठा लिया और वहीं छात्रा को भी अपने साथ ले गये. छात्रा की बचाओ-बचाओ आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गयी. कुछ लोग छात्रा को बचाने की कोशिश भी करने लगे, तभी पुलिस आ गयी. एसकेपुरी थानेदार ने बताया कि किडनैपिंग का मामला नहीं है. छात्रा के परिचित हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. अपहरण नहीं किया जा रहा था.

फॉर्मेसी की है छात्रा, चल रहा है इलाज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ओमनी में सवार महिला छात्रा की मां थी. उसके साथ एक संस्था की महिला स्टाफ और छात्रा का मामा थे. छात्रा फॉर्मेसी की स्टूडेंट है और उसका इलाज चल रहा है. छात्रा सड़क पर कह रही थी कि पिता विदेश में रहते हैं और जबरदस्ती मुझे ले जाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं छात्रा व घटना में शामिल ओमनी सवार दो महिला व एक पुरुष से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन