पटना: पोल खड़ा करने और मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा बिजली

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

मसौढ़ी शहर के कई इलाकों में मंगलवार को साढ़े 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पोल खड़ा करने और मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए जरूरी उपकरण पहले से चार्ज करने और पानी का भंडारण करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पोल खड़ा करने और मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार को शहर के कई इलाकों में करीब साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता, मसौढ़ी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 केवी टाउन पश्चिम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कर्पूरी चौक से सिनेमा हॉल तक प्रभावित रहेगी बिजली

बिजली आपूर्ति बंद रहने से कर्पूरी चौक, व्यापार मंडल, पुरानी बाजार, सतीस्थान और मुख्य सड़क के दक्षिण दिशा में सिनेमा हॉल तक के इलाके प्रभावित रहेंगे. मेंटेनेंस और पोल खड़ा करने का काम पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

पहले से पानी और जरूरी उपकरण कर लें चार्ज

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए पहले से पानी का भंडारण कर लेने की अपील की है. साथ ही मोबाइल फोन समेत जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बिजली कटने से पहले चार्ज कर लेने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन