दो दिनों में चार की हत्या के बाद बिहटा में अपराधियों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna crime news बिहटा में अपराधियों ने कोहराम मचा दिया है. दो दिनों में चार लोगों की हत्या कर दी. पुलिस इसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करती, इससे पहले ही अपराधियों ने रविवार को हत्या के उदेश्य से छोटू कुमार के घर पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

पटना. बिहटा में अपराधियों ने कोहराम मचा दिया है. दो दिनों में चार लोगों की हत्या कर दी. पुलिस इसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करती, इससे पहले ही अपराधियों ने रविवार को हत्या के उदेश्य से छोटू कुमार के घर पर हमला कर दिया. करीब एक घंटे तक अपराधी उनके घर पर फायरिंग और तोड़-फोड़ करते रहे. घर के लोग अपनी रक्षा के लिए पुलिस को निरंतर फोन करते रहे. लेकिन. अपराधियों के फरार होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस घटना में विजय कुमार नामक युवक जख्मी हो गए हैं.

विज्ञापन
undefined

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सदिसोपुर के रहनेवाले छोटू कुमार के घर पर पूजा हो रहा था. इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में हथियार के साथ लाठी डंडा लेकर आए अपराधियों ने घर पर हमला कर दिया. वे लोग वहां पर उपस्थित लोगों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे. छोटू सिंह के परिवार को जान से मारने के उदेश्य से कई राउंड फायरिंग भी किया. अपराधियों के आतंक को देखते हुए परिवार के लोगों ने अपने को अपने ही घर में कैद कर लिए और पुलिस को इसकी सूचना देने लगे.

बाहर अपराधी खिड़की से तो कभी सामने से फायरिंग करते रहे. उनका यह उत्पात करीब एक घंटे तक चलता रहा. लेकिन, बार बार फोन करने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची. इधर पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना क्रम में विजय कुमार नामक एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. अपराधियों ने छोटू सिंह के घर पर हमला क्यों किया फिलहाल इसका पता नहीं चला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन