Corona Vaccine: पटना में गहराने लगा कोरोना का संकट तो एक दिन में ही 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन, टूटा पिछला सारा रिकॉर्ड

Updated at : 04 Apr 2021 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccine: पटना में गहराने लगा कोरोना का संकट तो एक दिन में ही 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन, टूटा पिछला सारा रिकॉर्ड

New Delhi: A health worker conducts the dry run of COVID-19 vaccination at a healthcare center in Daryaganj, New Delhi, Saturday, Jan. 2, 2021. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI01_02_2021_000024A)

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना पॉजिटिव के नये मामले पाये गये हैं. राज्य में शनिवार को कुल 836 नये मामले पाये गये हैं. वहीं पटना जिला में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 359 नये केस पाये गये. कोरोना के बढ़ते मामले के साथ ही पटना में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज होती जा रही है. शनिवार को जिले में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली है. जिले में शनिवार को 20,366 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है. इसके साथ ही 1368 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है. इसके साथ ही कुल 21734 लोगों ने वैक्सीन ली है.

वैक्सीनेशन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. जिन लोगों ने वैक्सीन ली उसमें सबसे ज्यादा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग हैं. इन्होंने वैक्सीन लेने में बुजुर्गों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 45 से अधिक आयु वर्ग में सबसे ज्यादा 9981 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है. वहीं 60 से अधिक आयु वर्ग में 6756 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है. इसके साथ ही जिले के 2571 हेल्थ केयर वर्करों और 1058 फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है. तीसरे चरण में जिले के अब तक 158081 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 39862 ने दूसरी डोज ली है.

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना पॉजिटिव के नये मामले पाये गये हैं. राज्य में शनिवार को कुल 836 नये मामले पाये गये हैं. कोरोना को लेकर राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 63982 सैंपलों की जांच की गयी है. प्रतिदिन की तरह पटना जिला में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 359 नये केस पाये गये हैं.

Also Read: Coronavirus In Bihar: बिहार में दोबारा तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों के दौरान मिले 836 नये पॉजिटिव केस, जानें जिलेवार आंकड़े

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में शनिवार को कुल एक लाख 71 हजार 459 लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया. इसमें एक लाख 62 हजार 862 लोगों को पहला डोज और 8597 लोगों को दूसरा डोज दिया गया. वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 34 लाख 18 हजार 227 लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जा चुका है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन